{"_id":"66d405efb2a270ed600d5b09","slug":"cheating-of-rs-33-lakh-from-online-trading-app-in-bemetara-2024-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bemetra: ऑनलाइन ट्रेडिंग एप से 33 लाख रुपये की ठगी, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार; मास्टरमाइंड फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bemetra: ऑनलाइन ट्रेडिंग एप से 33 लाख रुपये की ठगी, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार; मास्टरमाइंड फरार
Sun, 01 Sep 2024 11:43 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 01 Sep 2024 11:43 AM IST
सार
बेमेतरा पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग एप के माध्यम से ठगी करने वाले आरोपी को पकड़ा है। ये यूपी का रहने वाला है। आरोपी ने बेमेतरा जिले के युवक से 33 लाख रुपये की ठगी की है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेमेतरा पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग एप के माध्यम से ठगी करने वाले आरोपी को पकड़ा है। ये यूपी का रहने वाला है। आरोपी ने बेमेतरा जिले के युवक से 33 लाख रुपये की ठगी की है। मामला बेमेतरा जिले के परपोंडी थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
एसपी रामकृष्ण साहू ने बताया कि पीड़ित मणि देवांगन निवासी परपोंडी को आरोपी द्वारा ट्रेडिंग एप में रुपये जमा करने पर डबल होने का लालच देकर ठगी की है। इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान आरोपी विकास वर्मा पिता राजाराम वर्मा निवासी मुजफ्फर नगर, थाना काकोरी जिला लखनऊ (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार किया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि ट्रेडिंग एप में रुपये जमा करने पर डबल होने का लालच देकर ईमेल व मोबाइल के माध्यम से 33 लाख रुपए की ठगी की है।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी के पास से नौ एटीएम कार्ड, नौ सीम, दो मोबाइल जब्त किए हैं। आरोपी को जेल भेजा गया है। इस मामले में एक अन्य आरोपी फरार है, जो वारदात का मास्टर माइंड है। यूपी में फरार आरोपी के बारे में खोजबीन चल रही है।
विज्ञापन