फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bemetara News ›   Chhattisgarh Attempt to run over policeman with vehicle in Bemetara

Chhattisgarh: बेमेतरा में पुलिसकर्मी को वाहन से रौंदने की कोशिश, पांच आरोपी पकड़े... तीन निकले नाबालिग

Fri, 08 Nov 2024 11:03 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 08 Nov 2024 11:03 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में पुलिसकर्मी को वाहन से रौंदने की कोशिश की गई। इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को पकड़ा है। जिसमें से तीन नाबालिग हैं। देर रात बिजली ऑफिस से ट्रांसफार्मर का सामान चोरी कर जा रहे थे।

विज्ञापन
Chhattisgarh Attempt to run over policeman with vehicle in Bemetara
गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेमेतरा में पुलिसकर्मी को वाहन से रौंदने की कोशिश हुई है। इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें तीन नाबालिग हैं। इस मामले में पीड़ित आरक्षक स्वप्निल पांडेय चौकी खंडसरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।  

विज्ञापन


स्वप्निल ने अपने आवेदन में बताया कि सात नवंबर की रात को अपने बाइक से रात्रि गश्त कर रहे थे। तभी रात 1.15 बजे एक सफेद रंग का चारपहिया वाहन ग्राम चमारी अतरिया से खंडसरा की ओर आ रहा था। इस वाहन का चालक गाड़ी को मोड़कर वापस अतरिया की ओर भागने लगा।
विज्ञापन


संदेह होने पर अपने साथी आरक्षक चंद्रकांत को बाइक में बैठाकर वाहन का पीछा किया। चमारी मोड के पहले मैजिक वाहन क्रमांक सीजी/17/टी/1090 को ओवरटेक कर आगे बढ़े थे। रोकने के लिए इशारा कर चिल्ला रहे थे, टाटा मैजिक वाहन का चालक अपने वाहन को नहीं रोका।  
विज्ञापन
विज्ञापन


वाहन चालक द्वारा अपने वाहन को तेज गती से बढ़ा कर जान से मारने की नियत से पुलिसकर्मी को ठोकर मारी। इससे दोनों आरक्षक गिर गए। बाइक भी टाटा मैजिक वाहन में फंस गई। आगे नहीं बढ़ सकी। तभी आरोपी मौके से भाग गए। दोनों पुलिसकर्मियों ने पास में जाकर देखने पर उक्त वाहन में बिजली ट्रांसफार्मर का सामान रखा मिला।

इस घटना से दोनों आरक्षक को चोट लगी है। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 110, 3(5) बीएनएस का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच के दौरान आज शुक्रवार को आरोपी आशिक देवार उम्र 20,  राहुल देवार उम्र  21 दोनों निवासी नवापारा दाढ़ी थाना दाढ़ी जिला बेमेतरा से पूछताछ की गई।


इन दोनों ने बताया कि अपने तीन अन्य साथी के साथ वाहन में जाकर ग्राम अंधियारखोर बिजली ऑफिस के सामने रखे बिजली ट्रांसफार्मर के सामान की चोरी कर लौट रहे थे। इसी दौरान पुलिस द्वारा रोके व पकड़े जाने के डर से गाड़ी को आरक्षक के बाइक के ऊपर चढ़ा दिया। पुलिस ने इन आरोपी के खिलाफ चोरी का भी मामला दर्ज किया है। दो आरोपी को जिला कोर्ट में पेश कर रिमांड में भेज दिया है।  तीन नाबालिग को किशोर बोर्ड न्यायालय में पेश किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed