फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bemetara News ›   Chief Justice of High Court laid foundation stone of Bemetara Family Court building

Bemetra: चीफ जस्टिस ने परिवार न्यायालय भवन का किया शिलान्यास, बोले- ऐसा निर्माण करें जो हमेशा याद रहे

Tue, 22 Oct 2024 10:42 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 22 Oct 2024 10:42 PM IST
सार

चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले में अच्छे सर्व सुविधायुक्त न्यायालय व आवासीय भवन उपलब्ध कराना है।

विज्ञापन
Chief Justice of High Court laid foundation stone of Bemetara Family Court building
परिवार न्यायालय भवन का हुआ शिलान्यास - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेमेतरा में मंगलवार को परिवार न्यायालय भवन का छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने भूमि पूजन व शिलान्यास किया। 2 करोड़ 33 लाख 92 हजार रुपये की लागत से बनने वाले इस नवीन भवन का निर्माण कलेक्ट्रेट परिसर के पड़ोस में नवीन जिला न्यायालय परिसर में हो रहा है। 

विज्ञापन


चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले में अच्छे सर्व सुविधायुक्त न्यायालय व आवासीय भवन उपलब्ध कराना है। इसी कड़ी में परिवार न्यायालय का भूमि पूजन व शिलान्यास किया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग समय-सीमा में इतना अच्छा व गुणवत्ता युक्त भवन तैयार करे, जिससे भविष्य में लोगों को लंबे समय तक यह भवन याद रहे। 
विज्ञापन


नवीन भवन सभी प्रकार की सुविधा से सुसज्जित होगा, जिससे यहां आने वाले पक्षकारों व परिवारों को किसी प्रकार से कोई परेशानी नहीं होगी। भवन निर्माण के लिए भूमि पूजन पहली सीढ़ी है। नवीन भवन बन जाने के बाद परिवार न्यायालय के अधिकारी व कर्मचारीगण की कार्य क्षमता बढ़ेगी। साथ ही परिवार न्यायालय के न्यायाधीश का भी यह कर्तव्य निभाना होगा कि भवन निर्माण के बाद उसकी साफ-सफाई व आने वाले पक्षकारों को आवश्यक मूलभूत सुविधाएं मिलती रहें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में न्यायमूर्ति नरेन्द्र कुमार व्यास ने जानकारी देते हुए बताया कि यह सर्वसुविधा युक्त भवन होगा। इसमें परामर्श कक्ष, किलकारी भवन व पक्षकारों के लिए उचित बैठक व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया है। यहां आने वाले पक्षकारों को सारी सुविधा व त्वरित न्याय प्राप्त होगा। उन्होंने लोक निर्माण विभाग से कहा कि इस भवन का निर्माण इतनी गुणवत्ता से करें कि ये आगामी 50 वर्ष तक अच्छी स्थिति में रहते हुए लोगों का साक्षी बना रहे। कार्यक्रम में प्रधान जिला न्यायाधीश बृजेन्द्र कुमार शास्त्री, परिवार न्यायालय की न्यायाधीश नीलिमा सिंह बघेल, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट उमेश कुमार उपाध्याय समेत जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे। कार्यक्रम में लोक निर्माण विभाग के अधिकारी व  निर्माण एजेंसी ने समय से पहले भवन का निर्माण पूरा करने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed