फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bemetara News ›   CM will visit Bemetara Collector inspected cow sanctuary in preparation for proposed program

बेमेतरा के दौरे पर आएंगे सीएम: प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारी को लेकर कलेक्टर ने गौ-अभयारण्य का किया निरीक्षण

Sat, 16 Nov 2024 07:34 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 16 Nov 2024 07:34 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के झालम गांव में गौ अभयारण्य बनाया गया है। यह प्रदेश का पहला गौ अभयारण्य है। यह अभयारण्य 72 एकड़ में फैला है, यहां 200 से अधिक मवेशियों को रखने की क्षमता है।

विज्ञापन
CM will visit Bemetara Collector inspected cow sanctuary in preparation for proposed program
कलेक्टर ने किया निरीक्षण - फोटो : कलेक्टर ने किया निरीक्षण

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के झालम गांव में गौ अभयारण्य बनाया गया है। यह प्रदेश का पहला गौ अभयारण्य है। यह अभयारण्य 72 एकड़ में फैला है, यहां 200 से अधिक मवेशियों को रखने की क्षमता है। गौ अभयारण्य का शुभारंभ सीएम विष्णुदेव साय करेंगे।

विज्ञापन

 

ऐसे में उनके प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आज शनिवार शाम को कलेक्टर रणबीर शर्मा ने गौ-अभयारण्य का निरीक्षण किया। उनके साथ विभिन्न विभाग के अधिकारी भी थे। कलेक्टर शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गौ-अभयारण्य में सभी तैयारी को समय पर पूरा किया जाए जिसमें सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन व स्वच्छता सुनिश्चित करना शामिल है। 

विज्ञापन


गौ-अभयारण्य की साफ-सफाई, पानी व्यवस्था और दर्शकों के बैठने की उचित व्यवस्था पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को सफल बनाना सभी की जिम्मेदारी है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो, इस बात का ध्यान रखा जाए। उन्होंने हैलीपैड स्थल, सभा स्थल का भी निरीक्षण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed