{"_id":"6790fdca96c1b2ca7c0726b0","slug":"collector-suddenly-reached-deo-office-21-employees-found-absent-instructions-to-deduct-salary-of-all-in-bemeta-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bemetara: डीईओ कार्यालय अचानक पहुंचे कलेक्टर, 21 कर्मचारी मिले गैरहाजिर, सभी का वेतन काटने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bemetara: डीईओ कार्यालय अचानक पहुंचे कलेक्टर, 21 कर्मचारी मिले गैरहाजिर, सभी का वेतन काटने के निर्देश
Wed, 22 Jan 2025 07:46 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
Published by: Digvijay Singh
Updated Wed, 22 Jan 2025 07:46 PM IST
सार
आज बुधवार को बेमेतरा कलेक्टर रणबीर शर्मा अचानक जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) कार्यालय का निरीक्षण किया। वे जब कार्यालय में पहुंचे हुए थे तो वहां के 21 कर्मचारी गैरहाजिर मिले।
विज्ञापन
डीईओ कार्यालय अचानक पहुंचे कलेक्टर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आज बुधवार को बेमेतरा कलेक्टर रणबीर शर्मा अचानक जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) कार्यालय का निरीक्षण किया। वे जब कार्यालय में पहुंचे हुए थे तो वहां के 21 कर्मचारी गैरहाजिर मिले। ऐसे में कलेक्टर ने फटकार लगाई व सभी कर्मचारी को नोटिस व वेतन काटने के निर्देश दिए है। जानकारी अनुसार कार्यालय खुलने का समय सुबह 10 बजे का है, लेकिन यहां के कर्मचारी 10 बजे के बाद कार्यालय पहुंचते थे।
विज्ञापन
कर्मचारियों के आने से पहले कलेक्टर ही कार्यालय में आ धमके। उनके आने से हड़कंम मच गया। कार्यालय समय 10 बजे तक अपने कार्यालय में नहीं पहुंचे हुए कर्मचारियों को शो-कॉज नोटिस व आज बुधवार 22 जनवरी के एक दिन का वेतन काटे जाने के निर्देश दिए है। कलेक्टर रणबीर शर्मा ने सभी को फटकार लगाते हुए कहा कि दोबारा ऐसी गलती नहीं होनी चाहिए। कलेक्टर के इस निरीक्षण से जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में बरसों से अनियमित रूप से और विलंब से आने वाले अधिकारी कर्मचारियों में एक सख्त व कड़ा संदेश गया है।
विज्ञापन