{"_id":"66e99ff1d8711320220ec5d0","slug":"congress-leaders-gave-memorandum-in-case-of-attack-on-former-mla-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bemetra: पूर्व विधायक के ऊपर हमला करने के मामले में कांग्रेस नेताओं ने दिया ज्ञापन, कल शहर बंद का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bemetra: पूर्व विधायक के ऊपर हमला करने के मामले में कांग्रेस नेताओं ने दिया ज्ञापन, कल शहर बंद का आह्वान
Tue, 17 Sep 2024 08:57 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
Published by: आकाश दुबे
Updated Tue, 17 Sep 2024 08:57 PM IST
सार
घटनाक्रम के बाद कल बुधवार को बेमेतरा शहर बंद बुलाया गया है, इसको लेकर सर्व समाज ने निर्णय लिया है।
विज्ञापन
ज्ञापन देते लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा के ऊपर हमला हुआ। बीती देर रात को बेमेतरा शहर में पथराव भी हुआ। पुलिस ने बेरला व बेमेतरा थाना में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आज मंगलवार को आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा समेत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसपी को ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन
घटनाक्रम के बाद कल बुधवार को बेमेतरा शहर बंद बुलाया गया है, इसको लेकर सर्व समाज ने निर्णय लिया है। लोगों का कहना है कि बेमेतरा में कुछ लोगों द्वारा शांत माहौल में अराजकता फैलाकर माहौल को खराब किया जा रहा है, जिसके विरोध में कल 18 सितंबर बुधवार को एक दिवसीय बेमेतरा बंद का आह्वान किया गया है। सभी व्यापारी से अपील किया गया है कि अपनी प्रतिष्ठान बंद रखकर सहयोग प्रदान करें।
विज्ञापन
यह है मामला
पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने बताया कि वे कल सोमवार शाम को श्रीराम मंच पिपल चौक ग्राम सरदा थाना बेरला में सांस्कृतिक मंच का लोकार्पण करने जा रहे थे। तभी ग्राम सरदा तिगड्डा चौक के पास कुछ लोग उनके वाहन के सामने बाइक को खड़ा कर रास्ता रोककर गाली गलौज व कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की। इस घटना के बाद बेरला थाना पुलिस ने राजकुमार सेन निवासी ग्राम करामाल के आवेदन पर आरोपी सूर्या सिंह चौहान, शुभम सोनी, निलेश साहू, रवि यादव समेत अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन