{"_id":"67167308d3369083460d9083","slug":"congress-party-continues-to-protest-against-the-land-purchase-and-sale-case-of-shri-ram-mandir-trust-2024-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: कांग्रेस ने निकाली पदयात्रा, प्रदेश अध्यक्ष हुए शामिल, मंदिर ट्रस्ट भूमि खरीदी-बिक्री का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: कांग्रेस ने निकाली पदयात्रा, प्रदेश अध्यक्ष हुए शामिल, मंदिर ट्रस्ट भूमि खरीदी-बिक्री का मामला
Mon, 21 Oct 2024 09:06 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 21 Oct 2024 09:06 PM IST
सार
पदयात्रा में प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व बेमेतरा विधायक आशीष छाबड़ा समेत कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। पूर्व विधाायक आशीष छाबड़ा ने कहा कि भाजपा नेता द्वारा मजगांव में श्रीराम मंदिर की भूमि को गलत तरीके से खरीदी-बिक्री की है।
विज्ञापन
कांग्रेस ने निकाली यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले के ग्राम मजगांव स्थित श्रीराम मंदिर ट्रस्ट की भूमि खरीदी-बिक्री मामले को लेकर कांग्रेस पार्टी लगातार विरोध प्रदर्शन कर रही है। इसी मामले को लेकर आज सोमवार को बेमेतरा से श्रीराम मंदिर ग्राम मजगांव तक कांग्रेसियों ने पदयात्रा निकाली।
विज्ञापन
इस पदयात्रा में प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व बेमेतरा विधायक आशीष छाबड़ा समेत कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। पूर्व विधाायक आशीष छाबड़ा ने कहा कि भाजपा नेता द्वारा मजगांव में श्रीराम मंदिर की भूमि को गलत तरीके से खरीदी-बिक्री की।
विज्ञापन
इसी के विरोध में जिला, ब्लॉक व शहर कांग्रेस कमेटी बेमेतरा द्वारा पदयात्रा निकाली गई। राम मंदिर की जमीन में हुए भ्रष्टाचार मामले में अब निर्णायक मोड़ आ चुका है। हम सभी कांग्रेसजन आरपार की लड़ाई लड़ने को तैयार है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि श्रीराम मंदिर की भूमि खसरा नंबर 465रकबा 1.66 हेक्टेयर, जो राजस्व अभिलेख में मंदिर के नाम से दर्ज थी। वर्ष 2020 में षडयंत्र पूर्वक सर्वराकार दुलेश्वर साहू द्वारा भाजपा नेता व सांसद प्रतिनिधि की पत्नी के नाम से बेचा गया है।
यह भूमि (ट्रस्ट)अधिनियम 1951 के तहत पंजीकृत है। इस भूमि का रजिस्ट्री नहीं कर सकते है, इसके बाद भी राजनीतिक प्रभाव का उपयोग करते हुए खरीदी-बिक्री की गई। भूमि को 11 लाख 62 हजार 500 रुपए में बेचा गया है, जबकि इसका वास्तविक मूल्य करोड़ों रुपए में है। इसके चलते ट्रस्ट को नुकसान हुआ है। जब तक इस मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती तब तक कांग्रेस द्वारा धरना, प्रदर्शन किया जाएगा।