Bemetara: डिप्टी सीएम अरूण साव ने कामकाज की समीक्षा, बोले- किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं लापरवाही
आज सोमवार को डिप्टी सीएम अरुण साव बेमेतरा जिले के दौरे पर थे। उन्होंने जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आज सोमवार को डिप्टी सीएम अरुण साव बेमेतरा जिले के दौरे पर थे। उन्होंने जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। बारी-बारी से कार्यों की समीक्षा व शासन के हितग्राही मूलक,जनहितकारी योजनाओं की जानकारी ली। अरुण साव ने जिला पंचायत की समीक्षा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास प्राथमिकता की योजना है। पात्र हितग्राहियों को सभी योजना का लाभ मिले, कोई वंचित न रहे। नगर पालिका अधिकारियों को शहर, नगर पंचायतों के विकास और जन सुविधाएं विकसित करने गंभीरता से काम करने के निर्देश दिए। किसी भी नगरीय निकाय में काम में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी मुस्तैदी से अपने दायित्वों का निर्वहन कर शहर का सुनियोजित विकास सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
सड़कों, पुल-पुलियों की मरम्मत का काम प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए। स्वीकृत सड़क पूरी गुणवत्ता पूर्ण से निर्माण पर बल दिया। अधिकारियों से कार्यालयीन कार्य के अलावा मैदानी क्षेत्र में जाकर बारीकी से काम का निरीक्षण करें। गुणवत्ता और समय सीमा का ध्यान रखें। काम में किसी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। जनप्रतिनिधियों के फोन नहीं उठाने की शिकायत पर कहा कि सभी जनप्रतिनिधि के फोन अवश्य रिसीव करें। किसी कारणवश न उठा पाए तो बाद में फोन लगाकर बात करें।
राजस्व काम के लिए भटकना न पड़े
डिप्टी सीएम श्री साव ने कहा कि राजस्व संबंधी कार्य, छोटी-छोटी समस्या के लिए लोगों को इधर-उधर भटकना न पड़े। किसी भी का काम न रोका जाए। काम में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अच्छा काम करने वालों को प्रोत्साहन भी किया जाएगा। जल जीवन मिशन को लेकर कहा कि यह योजना नहीं बल्कि मिशन है। इस पर पूरा फोकस से काम करें। लोगों को शुद्ध पेयजल मिले। इस बैठक में जिले के नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक व खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, विधायक बेमेतरा दीपेश साहू, विधायक साजा ईश्वर साहू, कलेक्टर रणबीर शर्मा, एसपी रामकृष्ण साहू, जिला पंचायत सीईओ टेकचन्द्र अग्रवाल समेत विभिन्न विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।