{"_id":"66f90458cd3d323cbd04616e","slug":"doctor-beats-up-patient-fir-lodged-against-accused-doctor-at-police-station-in-bemetara-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bemetara: मरीज के साथ डॉक्टर ने की मारपीट, थाने में आरोपी डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bemetara: मरीज के साथ डॉक्टर ने की मारपीट, थाने में आरोपी डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज
Sun, 29 Sep 2024 01:45 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
Published by: Digvijay Singh
Updated Sun, 29 Sep 2024 01:45 PM IST
सार
बेमेतरा जिले में मरीज के साथ डॉक्टर ने मारपीट की है। इस मामले में पीड़ित की शिकायत बाद थाना में आरोपी डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मामला बेमेतरा जिले के थानखम्हरिया थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
डॉक्टर ने की मरीज के साथ मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेमेतरा जिले में मरीज के साथ डॉक्टर ने मारपीट की है। इस मामले में पीड़ित की शिकायत बाद थाना में आरोपी डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मामला बेमेतरा जिले के थानखम्हरिया थाना क्षेत्र का है। शनिवार देर रात थाना में मरीज व उनके परिजनों द्वारा हंगामा करने पर रात करीब साढ़े 10 बजे एफआईआर दर्ज की गई है। पीड़ित मरीज का नाम कृष्ण कुमार लोधी उम्र 46 वर्ष है, जो कि ग्राम तोरन का रहने वाला है।
विज्ञापन
कल शनिवार को ग्राम तोरन से थानखम्हरिया काम से आया था। थानखम्हरिया में साजा बायपास के पास अचानक उंगली को कुत्ता ने कांट दिया, जिससे खुन निकलने लगा। इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र थानखम्हरिया( गुवारा) गए। जहां करीब शाम 6 बजे अस्पताल में डॉक्टर अजित कुमार नायक मिले। डॉक्टर को उपचार के लिए बोला गया। इस पर डॉक्टर ने गाली-गलौच करते हुए मारपीट शुरू कर दी व उपचार नहीं किया।
विज्ञापन
उल्टे अस्पताल से भगा दिया। इसके बाद थाना में आकर डॉक्टर अजित कुमार नायक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने डॉक्टर अजित कुमार नायक के खिलाफ धारा 115(2), 296, 351(2) BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन