फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bemetara News ›   Durg IG issued instructions to all SPs of the range to maintain transparency in recruitment

CG Police Recruitment: दुर्ग आईजी ने रेंज के सभी एसपी को भर्ती में पारदर्शिता रखने के लिए जारी किए निर्देश

Sun, 10 Nov 2024 01:20 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 10 Nov 2024 01:20 PM IST
सार

पूरे प्रदेश में छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा करीब तीन हजार से अधिक पदों पर कांस्टेबल भर्ती की जाएगी। इसे लेकर पुलिस मुख्यालय रायपुर ने नवंबर माह में ही पहले चरण के फिजिकल टेस्ट की एडमिट कार्ड जारी किया है।

विज्ञापन
Durg IG issued instructions to all SPs of the range to maintain transparency in recruitment
छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूरे प्रदेश में छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा करीब तीन हजार से अधिक पदों पर कांस्टेबल भर्ती की जाएगी। इसे लेकर पुलिस मुख्यालय रायपुर ने नवंबर माह में ही पहले चरण के फिजिकल टेस्ट की एडमिट कार्ड जारी किया है। इस भर्ती को लेकर दुर्ग रेंज आईजी राम गोपाल गर्ग ने अपने रेंज के एसपी दुर्ग, बालोद और बेमेतरा को भर्ती प्रक्रिया के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।  

विज्ञापन

 

16 नवंबर से पुलिस कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ हो रही है, जिसके लिए प्रवेश-पत्र जारी करने के कार्रवाई जारी है। पूर्व में असामाजिक तत्वों द्वारा आमजन और भर्ती के प्रतिभागियों को दिग्भ्रमित कर पुलिस भर्ती या अन्य भर्तियों में नियुक्ति दिलाए जाने के नाम से रुपए के लेने की शिकायतें प्राप्त होती रही हैं। ऐसे असामाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई किया जाना आवश्यक है। भर्ती में निष्पक्षता व पूर्ण पारदर्शिता का पालन किया जाता है। यदि जिले में किसी असामाजिक तत्व या किसी पुलिसकर्मी के विरूद्ध इस तरह की कोई शिकायत प्राप्त होती है तो तत्काल कार्रवाई किया जाना सुनिश्चित किया जाए।

विज्ञापन


जिले में नागरिकों को जागरूक करने जागरूकता अभियान भी चलाया जाए, जिसमें आमजन को यह स्पष्ट किया जाये कि भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने वाले अभ्यार्थियों की नियुक्ति नियमों के अधीन उनकी योग्यता व दक्षता के अनुरूप होगी। किसी भी प्रकार का प्रलोभन देने वाले दलालों या असामाजिक तत्वों के बहकावे में न आए। यदि किसी व्यक्ति द्वारा भर्ती कराने के नाम पर रुपए की मांग की जाती है तो यह एक एक गंभीर अपराध है। इसकी सूचना तत्काल पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को सीधे दी जा सकती है। यह भी अवगत कराया जाये कि भर्ती कराने के नाम पर भ्रष्टाचार कर रुपए लेने वाला व्यक्ति जितना दोषी है, इस कृत्य में पैसे देने वाला व्यक्ति भी दोषी होता है। उन पर अपराधिक कार्रवाई का प्रावधान है। भर्ती के नाम पर किसी भी प्रकार के झांसे में न आये।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed