{"_id":"670fdcc38405caee46034de0","slug":"fir-lodged-in-saja-police-station-against-the-son-of-bemetara-bjp-mla-ishwar-sahu-2024-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: भाजपा विधायक के बेटे के खिलाफ जिसने की शिकायत, उसी के खिलाफ लूट का मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: भाजपा विधायक के बेटे के खिलाफ जिसने की शिकायत, उसी के खिलाफ लूट का मामला दर्ज
Wed, 16 Oct 2024 09:03 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 16 Oct 2024 09:03 PM IST
सार
बेमेतरा के साजा के भाजपा विधायक के बेटे के खिलाफ जिसने शिकायत की है। उसी के खिलाफ पुलिस ने लूट का मामला दर्ज किया है। सबसे पहले आदिवासी युवक ने एससी-एसटी एट्रोसिटी के तहत एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
थाना साजा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेमेतरा जिले के साजा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक ईश्वर साहू के बेटे कृष्णा साहू के खिलाफ साजा थाना में एफआईआर दर्ज किया गया है। पीड़ित आदिवासी युवक मनीष मंडावी के आवेदन पर पुलिस ने कृष्णा साहू के खिलाफ धारा 115(2), 296, 3(5), 351(3) BNS व एससी-एसटी एट्रोसिटी के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
इस एफआईआर बाद अब कृष्णा साहू के आवेदन पर तीन दिन बाद लूट समेत अन्य धारा के तहत मनीष मंडावी, ओमप्रकाश मंडावी, गोविंद मंडावी, तिलेश नेताम के खिलाफ मामला दर्ज किया है। कृष्णा साहू ने अपने आवेदन में बताया है कि 13 अक्टूबर की रात 11 बजे ग्राम चेचानमेटा में दशहरा कार्यक्रम देखने गए थे।
विज्ञापन
आरोपियों ने जान से मारने, जेसीबी में दबाने की धमकी देते हुए मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान शर्ट के जेब में रखे 10 हजार रुपए को निकाल लिया। वापस मांगने पर बल्ली से सिर पर वार किया है। कृष्णा के आवेदन पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 115(2), 296, 3(5), 309, 351(3) BNSके तहत एफआईआर दर्ज किया है।
विज्ञापन
पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा- ये है भाजपा का टूलकिट
इस मामले में बीते दो दिनों से जिले में जमकर राजनीति हो रही है। क्योंकि, आदिवासी समाज के सामने आने के बाद ही विधायक ईश्वर साहू के बेटे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। अब शिकायत करने वाले के खिलाफ लूट का मामला दर्ज किया गया है। इसे लेकर पूर्व सीएम भूपेष बघेल ने ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा कि...ये है भाजपा का टूलकिट।
विधायक के बेटे कृष्णा साहू ने एक आदिवासी युवक मनीष मंडावी के साथ दुर्व्यवहार किया। जब हमने यह मामला उठाया तो बहुत ना-नुकुर के बाद मजबूरी में पुलिस ने मामला दर्ज किया। अब भाजपा सरकार का कारनामा और पुलिस की बदमाशी देखिए कि अब कृष्णा साहू की ओर से मनीष मंडावी और साथियों के खिलाफ ही एफआईआर दर्ज कर ली गई है। अगर कृष्णा साहू से दुर्व्यवहार हुआ था और उनसे रुपए छीने गए थे तो विधायक का बेटा होने के बाद भी वे रिपोर्ट दर्ज करवाने के लिए इतने दिनों तक इंतजार क्यों करते रहे? सीधे पुलिस में क्यों नहीं गए? यह तो छत्तीसगढ के गृहमंत्री का मॉडल दिखता है। षडयंत्र का मॉडल। एक आदिवासी युवक के साथ आदिवासी मुख्यमंत्री के राज में ऐसा अन्याय? अपने गृहमंत्री के चंगुल से निकलिए विष्णुदेव साय वरना ये आपको कहीं का नहीं छोड़ेंगे।