फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bemetara News ›   Goodwill race organized before Independence Day celebrations many people including local MLA participated in B

Bemetara: आजादी के जश्न से पहले सद्भावना दौड़ का आयोजन, स्थानीय विधायक समेत कई लोग हुए शामिल

Wed, 14 Aug 2024 06:14 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 14 Aug 2024 06:14 PM IST
सार

बेमेतरा जिले में आज आजादी के पर्व से पहले सद्भावना दौड़ का आयोजन किया गया। स्थानीय बेमेतरा विधायक दीपेश साहू, पूर्व विधायक अवधेश चंदेल, योगेश तिवारी, कलेक्टर रणबीर शर्मा, एसपी रामकृष्ण साहू शामिल हुए। 

विज्ञापन
Goodwill race organized before Independence Day celebrations many people including local MLA participated in B
सद्भावना दौड़ का आयोजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेमेतरा जिले में आज आजादी के पर्व से पहले सद्भावना दौड़ का आयोजन किया गया। स्थानीय बेमेतरा विधायक दीपेश साहू, पूर्व विधायक अवधेश चंदेल, योगेश तिवारी, कलेक्टर रणबीर शर्मा, एसपी रामकृष्ण साहू समेत समेत स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थी और गणमान्य नागरिक शामिल हुए। इस दौड़ का उद्देश्य सामुदायिक एकता व सौहार्द को बढ़ावा देना था, जिसमें सभी वर्ग के लोग एकजुट होकर भाग लिया। दौड़ की शुरुआत स्थानीय विधायक दीपेश साहू ने हरी झंडी दिखाकर की। सद्भावना दौड़ जिला मुख्यालय के जय स्तंभ चौक से शुरू हुई, जो सिग्नल चौक, बस्ती चौक, दुर्गा मंदिर,गौरव पथ, राम मंदिर, और भारत माता चौक होकर जय स्तंभ पर समाप्त हुई। 

विज्ञापन


लोगों ने सेल्फी पॉइंट पर सेल्फी ली। कैनवास पर तिरंगा यात्रा और सद्भावना के लिए दो शब्द लिखे। विधायक दीपेश साहू ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकता व भाईचारे की भावना को प्रबल बनाते हैं। हमें मिलजुल कर रहने की प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम को जनप्रतिनिधियों समेत कलेक्टर व एसपी ने भी संबोधित किया। एकता की भावना बनाये रखने पर बल दिया। समाज में शांति और सद्भावना बनाए रखने की शपथ दिलाई गई। 
विज्ञापन


सांसद रूपकुमारी चौधरी करेंगी ध्वजारोहण
कल स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) को सांसद रूपकुमारी चौधरी ध्वजारोहण करेंगी। सांसद श्रीमती चौधरी मुख्यमंत्री के संदेश का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन करेंगी। जिला स्तरीय मुख्य समारोह बेमेतरा के बेसिक स्कूल मैदान में होगा। कार्यक्रम अनुसार कल 15 अगस्त को सुबह 8.58 बजे मुख्य अतिथि का आगमन होगा। 9 बजे ध्वजारोहण व सलामी लेंगी। 9.03 बजे से 9.15 बजे तक परेड का निरीक्षण करेंगी। मार्च पास्ट 9.30 बजे से, 9.50 बजे स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। 10.20 बजे उत्कृष्ट कार्य करने वालों को पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र वितरण करेगी। कार्यक्रम का समापन 10.30 बजे होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed