फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bemetara News ›   He was selling chicken at a low price neighbouring shopkeeper set vehicle of shopkeeper in front on fire in Be

Bemetara: कम दाम में बेच रहा था मुर्गा, पड़ोसी दुकानदार ने सामने वाले दुकानदार के वाहन को किया आग के हवाले

Sun, 03 Nov 2024 08:18 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 03 Nov 2024 08:18 PM IST
सार

बेमेतरा पुलिस ने आगजनी व चोरी के मामले में दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। इन आरोपी ने एक मुर्गा दुकानदार के पिकअप वाहन को आग के हवाले कर दिया था। इसके अलावा मुर्गा दुकान के बाजू के दुकान में लगे सीसीटीवी, डीवीआर की चोरी की थी।

विज्ञापन
He was selling chicken at a low price neighbouring shopkeeper set vehicle of shopkeeper in front on fire in Be
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेमेतरा पुलिस ने आगजनी व चोरी के मामले में दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। इन आरोपी ने एक मुर्गा दुकानदार के पिकअप वाहन को आग के हवाले कर दिया था। इसके अलावा मुर्गा दुकान के बाजू के दुकान में लगे सीसीटीवी, डीवीआर की चोरी की थी। यह मामला बेमेतरा सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम बीजाभाठ का है। बेमेतरा सिटी कोतवाली थाना प्रभारी राकेश कुमार साहू ने बताया कि प्रार्थी हीरा लाल सिन्हा उम्र 36 निवासी ग्राम बीजाभाठ ने 29 अक्टूबर को रिपोर्ट दर्ज कराया कि 28-29 अक्टूबर की रात 1.30 बजे अज्ञात आरोपी द्वारा पिकअप क्रमांक CG 04 LK 3389 को आग से जला दिया हैं, जिससे 4.50 लाख रुपए नुकसान हुआ हैं। प्रार्थी के रिपोर्ट पर धारा 324(1),324(5) बीएनएस दर्ज कर विवेचना में लिया गया। 

विज्ञापन


इसी प्रकार प्रार्थी तारकेश्वर यादव उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम बीजाभाठ ने एक नवंबर को बेमेतरा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके किराना दुकान से तीन सीसी कैमरा, एक कम्प्यूटर सेट, सीसी कैमरा के DVR को कोई अज्ञात चोर 31 अक्टूबर की रात को दुकान के शटर को तोड़ कर चोरी कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने 331(4), 305(A) बीएनएस दर्ज किया। दोनों मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू किया। जांच के दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर दिग्विजय सिंह दिवाकर ऊर्फ गोपू पिता कार्तिक राम दिवाकर उम्र 30 निवासी ग्राम बीजाभाठ व संदीप धृतलहरे पिता संतोष उम्र 25 निवाी ग्राम रांका थाना बेमेतरा से पूछताछ की है। पूछताछ में आरोपी दिग्विजय सिंह ने बताया कि प्रार्थी हीरालाल सिन्हा का पोल्ट्री फार्म(मुर्गा दुकान)है। 
विज्ञापन


ग्राम बीजाभाठ मे हीरालाल सिन्हा अपना मुर्गा कम रेट में बेचता था, जिसके कारण उसे मुर्गा के धंधा में नुकसान हो रहा था। इसी कारण से हीरालाल के वाहन को पेट्रोल डाल कर आग से जलाना व तारकेश्वर यादव के सीसी कैमरा में रिकॉर्ड होने से फंसने के डर से तारकेश्वर यादव के दुकान के शटर को सब्बल से तोड़ कर सीसी कैमरा, DVR व कम्प्यूटर सेट को 31 अक्टूबर की रात को चोरी कर अमोराघाट शिवनाथ नदी के किनारे पेट्रोल डाल कर जला देना बताया। उक्त आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त शब्बल, दो नग मोबाइल फोन व बाइक को जब्त किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed