फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bemetara News ›   Lost 81 thousand rupees in pursuit of cashback cunning thug withdrew money online in Bemetara

साइबर ठगी: कैशबैक के चक्कर में गंवा बैठा 81 हजार रुपये, शातिर ठग ने निकाले ऑनलाइन रूपये

Tue, 26 Nov 2024 05:48 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 26 Nov 2024 05:48 PM IST
सार

बेमेतरा जिले में एक बार फिर से साइबर ठगी का मामला सामने आया है। कैशबैक के चक्कर में एक युवक 81हजार 580 रुपए गंवा बैठा है। शातिर ठग ने ऑनलाइन रुपए निकाल लिए।

विज्ञापन
Lost 81 thousand rupees in pursuit of cashback cunning thug withdrew money online in Bemetara
पुुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेमेतरा जिले में एक बार फिर से साइबर ठगी का मामला सामने आया है। कैशबैक के चक्कर में एक युवक 81हजार 580 रुपए गंवा बैठा है। शातिर ठग ने ऑनलाइन रुपए निकाल लिए। मामला बेमेतरा सिटी कोटवाली थाना क्षेत्र का है। पीड़ित युवक भगवान सिंह वर्मा पिता मिलन सिंह उम्र 41 निवासी ग्राम लोलेसरा के रिपोर्ट पर पुलिस ने एक मोबाइल नंबर धारक के खिलाफ धारा 318-BNS के तहत मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन


थाने से मिली जानकारी अनुसार पीड़ित के पास सबसे पहले एक फोन आया। फोन करने वाले आरोपी ने अपने आप को फोन पे कंपनी का होना बताया। फोन पे में लेनदेन अच्छा होने की जानकारी देकर 2150 रुपए कैशबैक देने की जानकारी दी। यह रकम को प्राप्त करने आपके फोन पे अकाउंट ओपन कर पे आप्शन में जाकर अपना नाम लिखने व बैंक खाता से लिंक अपने मोबाइल फोन का अंतिम चार अंक डाल कर ओके करने की बात कही। 
विज्ञापन


इसी बात की झांसे में आकर युवक के बैंक खाता से 2150 रुपए कट गए। इसे बाद फिर से 79 हजार 430 रुपए कट गए। दोनों ट्रांजेक्शन मिलाकर कुल 81 हजार 580 रुपए कट गए। इस घटनाक्रम के बारे में पुलिस को जानकारी दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed