{"_id":"66d73deada550ac644096df2","slug":"mastermind-of-robbery-case-in-cooperative-bank-in-bemetara-arrested-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bemetra: सहकारी बैंक में डकैती मामले का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, रायपुर की सेंट्रल जेल में दूसरे मामले में है बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bemetra: सहकारी बैंक में डकैती मामले का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, रायपुर की सेंट्रल जेल में दूसरे मामले में है बंद
Tue, 03 Sep 2024 10:18 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
Published by: आकाश दुबे
Updated Tue, 03 Sep 2024 10:18 PM IST
सार
आरोपी लीलाराम सोनकर से पूछताछ करने पर बताया कि अपने साथियों के साथ संगठित होकर रेकी कर वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेमेतरा जिले के ग्राम ठेलका स्थित जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक में 13-14 जुलाई की दरम्यानी रात डकैती की कोशिश हुई थी। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को पहले से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मंगलवार को वारदात के मास्टर माइंड आरोपी लीलाराम सोनकर पिता विशाल राम सोनकर उम्र 45 निवासी भाठागांव (रायपुर) को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
दरअसल, ये आरोपी एक दूसरे प्रकरण में रायपुर की सेंट्रल जेल में बंद है। बेमेतरा एसडीओपी मनोज तिर्की ने बताया कि फरार आरोपी के बारे में जानकारी ली जा रही थी। आरोपी लीलाराम सोनकर के वारदात करने के बाद थाना पुरानी बस्ती रायपुर में दर्ज मामले में गिरफ्तार होने व रायपुर सेंट्रल जेल में निरुद्ध होने की जानकारी मिली। ऐसे में आज मंगलवार को कोर्ट के आदेश पर पुलिस रिमांड में लिया गया है।
विज्ञापन
आरोपी लीलाराम सोनकर से पूछताछ करने पर बताया कि अपने साथियों के साथ संगठित होकर रेकी कर वारदात को अंजाम दिया था। वारदात के समय बैंक का लॉकर काटने के दौरान लॉकर में करीब 10 लाख रुपये के नोट जलकर नष्ट हो गए। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से रेकी करने में प्रयुक्त बाइक, सिलेंडर, सीसीटीवी का डीवीआर, राउटर को बरामद किया गया है।
विज्ञापन