{"_id":"67455ef7c93a7979c8042038","slug":"national-lok-adalat-to-be-held-in-bemetara-on-december-14-cases-will-be-settled-through-compromise-2024-11-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh Traffic Challan: 14 दिसंबर को साल की आखिरी लोक अदालत, राजीनामा कर निपटाए जाएंगे मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh Traffic Challan: 14 दिसंबर को साल की आखिरी लोक अदालत, राजीनामा कर निपटाए जाएंगे मामले
Tue, 26 Nov 2024 11:09 AM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेमेतरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेमेतरा
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 26 Nov 2024 11:09 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में साल की चौथी और अंतिम नेशनल लोक अदालत 14 दिसंबर को लगने जा रही है। जिसमें आप अपना चालान कम रुपये देकर भर सकते हैं या फिर आपका चालान माफ भी हो सकता है।
विज्ञापन
लोक अदालत से पहले हुई बैठक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेमेतरा जिले में इस साल की चौथी व अंतिम नेशनल लोक अदालत 14 दिसंबर को होगी। इस लोक अदालत में राजीनामा कर मामले निपटाए जाएंगे। इस आयोजन के लिए प्रधान जिला न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बेमेतरा बृजेन्द्र कुमार शास्त्री की अध्यक्षता में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण निधि शर्मा, न्यायिक व प्रशासनिक अधिकारी के साथ बैठक हुई।
विज्ञापन
बैठक में बधिक से अधिक प्रकरण को चिन्हांकित करने व पूर्ण प्रयास कर निराकरण किए जाने निर्देश दिए गए। राजीनामा के आधार पर निराकरण के लिए राजीनामा योग्य दाण्डिक प्रकरण, चेक बाउंस के मामले, मोटरयान अधिनियम से संबंधित प्रकरण, मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण, निष्पादन, बीमा, भरण पोषण के प्रकरण, परिवार न्यायालय से संबंधित प्रकरण, सिविल विवाद, विद्युत, जलकर व सम्पत्ति कर, टेलीफोन, बैंक रिकवरी प्रकरण तथा राजस्व प्रकरणों को नियत किया गया है।एसपी से प्री-लिटिगेशन प्रकरणों के पक्षकारों पर नोटिस की तामिली एवं उनके साथ सौहार्दपूर्ण रूप से राजीनामा करने पर चर्चा की गई।
विज्ञापन