फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bemetara News ›   Paddy procurement will begin from November 14 Collector said take action against illegal paddy transportation

Bemetara: 14 नवंबर से शुरू होगी धान की खरीदी, कलेक्टर बोले- अवैध धान परिवहन पर करें कार्रवाई

Tue, 12 Nov 2024 02:59 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 12 Nov 2024 02:59 PM IST
सार

प्रदेश के कृषि प्रधान बेमेतरा जिले में 14 नवंबर से धान खरीदी शुरू होगी। धान बेचने के लिए पूरे जिले से करीब एक लाख किसान ने पंजीयन कराया है। यह खरीदी 15 जनवरी 2025 तक चलेगी।

विज्ञापन
Paddy procurement will begin from November 14 Collector said take action against illegal paddy transportation
14 नवंबर से शुरू होगी धान की खरीदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के कृषि प्रधान बेमेतरा जिले में 14 नवंबर से धान खरीदी शुरू होगी। धान बेचने के लिए पूरे जिले से करीब एक लाख किसान ने पंजीयन कराया है। यह खरीदी 15 जनवरी 2025 तक चलेगी। इस खरीदी को लेकर कलेक्टर रणबीर शर्मा ने समीक्षा किया। उन्होंने कहा कि धान बेचने आए किसान को केंद्र में कोई दिक्कत न हो, इस बात का ख्याल रखा जाए। 

विज्ञापन


साफ-सफाई पेयजल आदि की पर्याप्त व्यवस्था हो। किसी भी स्थिति में खरीदी में कोई बाधा उत्पन्न न हो, इसके लिए सतर्क रहे। अवैध धान परिवहन पर सख्त कार्रवाई करें। धान खरीदी कार्य में गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी एसडीएम से कहा कि वह अपने-अपने अनुभाग अंतर्गत एक व्हाट्सएप ग्रूप बनाकर धान खरीदी केंद्र में पैनी नजर रखें। सतत मॉनिटरिंग करें। प्रत्येक सप्ताह शनिवार को खरीदी की व्यवस्था, खरीदे गए धान की मॉनिटरिंग करें। 
विज्ञापन


धान खरीदी छत्तीसगढ़ शासन की प्राथमिकता में है। धान खरीदी के लिए यदि कहीं कोई कमी या अव्यवस्था हो, तो इसे तत्काल दुरूस्त करें। छोटे, सीमांत व बड़े किसान के पूरे धान को निर्धारित समर्थन मूल्य में खरीदा जाए। जिन किसानों को धान खरीदी के लिए केंद्र में बुलाया जाए, उससे धान की खरीदी उसी दिन हो जाए। किसी भी स्थिति में कोई भी किसान बिना धान बेचे, वापस न हो इसका विशेष ध्यान रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed