{"_id":"672b61d202a1b4e8a3074cbe","slug":"pickup-full-of-workers-overturned-25-injured-five-in-critical-condition-in-bemetara-2024-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेमेतरा: मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, 25 घायल पांच की हालत गंभीर, सभी को उपचार के लिए कराया गया भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेमेतरा: मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, 25 घायल पांच की हालत गंभीर, सभी को उपचार के लिए कराया गया भर्ती
Wed, 06 Nov 2024 06:08 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
Published by: Digvijay Singh
Updated Wed, 06 Nov 2024 06:08 PM IST
सार
बेमेतरा में मजदूरों से भरी पिकअप पलट गई। हादसे में 25 लोग घायल हुए हैं जिसमें पांच लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवागढ़ में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
घायलों का उपचार जारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेमेतरा में मजदूरों से भरी पिकअप पलट गई। हादसे में 25 लोग घायल हुए हैं जिसमें पांच लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवागढ़ में भर्ती कराया गया है। घटना नवागढ़ थाना क्षेत्र के झांकी की है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के मुताबिक लोग काम खत्म कर अपने घर जा रहे थे। तभी पिकअप पलट गई। अभी तक ये स्पष्ट नहीं हो सका है कि हादसा कैसे हुआ है। हादसे के बाद लोगों की चीख-पुकार मच गई। स्थिति ऐसी थी कि इन लोगों को अस्पताल तक लाने के लिए एंबुलेंस में जगह कम पड़ गई। छोटे मालवाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवागढ़ लाया गया है। अस्पताल में घायलों से मिलने के लिए नवागढ़ एसडीएम और तहसीलदार पहुंचे, लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली जा रहीं है।
विज्ञापन
बता दें कि जिले में लगातार सड़क हादसे बढ़ रहे हैं। इसी साल अप्रैल में पिकअप वाहन में सवार होकर आ रहे नौ लोगों की मौत हो गई थी। नियमानुसार पिकअप वाहन में सवारियों को नहीं बैठाया जाता। इसके बाद भी जिले में पिकअप वाहन में सवारियों को ढोया जा रहा है।
विज्ञापन