{"_id":"6708a5f4a62d5363d50f7c5a","slug":"police-arrested-father-and-son-accused-of-murder-in-bemetara-2024-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध संबध के शक में हत्या: बाप-बेटे ने मिलकर उतारा मौत के घाट, धारदार हथियार से किए वार; दोनों गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध संबध के शक में हत्या: बाप-बेटे ने मिलकर उतारा मौत के घाट, धारदार हथियार से किए वार; दोनों गिरफ्तार
Fri, 11 Oct 2024 09:43 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 11 Oct 2024 09:43 AM IST
सार
CG Bemetara News: बेमेतरा जिले के थानखम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बेलतरा में गुरुवार को कोटवार रोहित मानिकपुरी पिता बुध्दुदास मानिकपुरी उम्र 42 के हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेमेतरा जिले के थानखम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बेलतरा में गुरुवार को कोटवार रोहित मानिकपुरी पिता बुध्दुदास मानिकपुरी उम्र 42 के हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी पिता-पुत्र हैं।
विज्ञापन
बेमेतरा एसपी रामकृष्ण साहू ने बताया कि जांच में पाया गया कि कोटवार के मृतक रोहित मानिकपुरी का ग्राम बेलतरा के ज्वाला मानिकपुरी की पत्नी के साथ अवैध संबंध होने का शक था। इसी बात को लेकर ज्वाला सिंह व उसके पिता संतोष रोहित से रंजिश रखते थे। 9 अक्टूबर की रात में जब मृतक अपने खेत में बने मकान की छत पर बैठा था, उसी दौरान संतोष मानिकपुरी अपने पुत्र ज्वाला सिंह के साथ जाकर रोहित मानिकपुरी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।
विज्ञापन
इस हमले रोहित मानिकपुरी की मौत हो गई। इसके बाद दोनों पिता-पुत्र भाग गए। पुलिस ने आरोपी संतोष मानिकपुरी पिता बरसन मानिकपुरी उम्र 50 व ज्वाला सिंह पिता संतोष मानिकपुरी उम्र 30 को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन