फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bemetara News ›   Rapid action under Gambling Act police seized Rs 2.45 lakh from 249 gamblers in 59 cases in Bemetara

Bemetara: जुआ एक्ट के तहत ताबड़तोड़ कार्रवाई, पुलिस ने 59 प्रकरण में 249 जुआरियों से 2.45 लाख रुपये जब्त किया

Sat, 02 Nov 2024 06:04 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 02 Nov 2024 06:04 PM IST
सार

बेमेतरा में पुलिस ने दीपावली पर्व पर बीते तीन दिन 31 अक्टूबर से दो नवंबर तक जुआ एक्ट के तहत ताबड़तोड़ कार्रवाई किया है। इन तीन दिन के भीतर पुलिस ने 59 अलग-अलग प्रकरण में 249 जुआरियों से 2.45 लाख रुपए जब्त किया है।

विज्ञापन
Rapid action under Gambling Act police seized Rs 2.45 lakh from 249 gamblers in 59 cases in Bemetara
पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेमेतरा में पुलिस ने दीपावली पर्व पर बीते तीन दिन 31 अक्टूबर से दो नवंबर तक जुआ एक्ट के तहत ताबड़तोड़ कार्रवाई किया है। इन तीन दिन के भीतर पुलिस ने 59 अलग-अलग प्रकरण में 249 जुआरियों से 2.45 लाख रुपए जब्त किया है। ये सभी कार्रवाई पूरे जिले के थाना व पुलिस चौकी द्वारा किया गया है। 

विज्ञापन


एसपी कार्यालय से मिली जानकारी अनुसार आज शनिवार को जुआ एक्ट के 28 प्रकरण में 113 जुआरियों से नगद रकम 68 हजार 120 रुपए जब्त किया है। एक नवंबर शुक्रवार को जुआ एक्ट के 18 प्रकरण में 82 जुआरियों से नगदी रकम 1 लाख 40 हजार 514 रुपए व इसी प्रकार 31 अक्टूबर को जुआ एक्ट के 13 प्रकरण में 54 जुआरियों से नगद रकम 37 हजार 150 रुपए जब्त किया है। 
विज्ञापन


संबंधित थाना व चौकी पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज कर धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत कार्रवाई की गई। बता दे कि दीपावली पर्व के दौरान जिले के ग्रामीण अंचल में जुआ के मामले सबसे ज्यादा सामने आते है। यहीं कारण है कि इस साल पुलिस ने पहले से ही कार्रवाई को लेकर अलग से टीम का गठन किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed