फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bemetara News ›   SDM suspended the Patwari in Bemetara

Bemetara: फसल गिरदावरी के काम में लापरवाही बरतने पर गिरी गाज, एसडीएम ने पटवारी को किया निलंबित

Sun, 17 Nov 2024 01:11 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 17 Nov 2024 01:11 PM IST
सार

लापरवाही मिलने पर बेरला एसडीएम (राजस्व) पिंकी मनहर ने अश्विनी भास्कर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। जवाब संतोषप्रद नहीं होने के कारण अब सस्पेंड कर दिया गया है।

विज्ञापन
SDM suspended the Patwari in Bemetara
खेत में गिरदावरी का सत्यापन करते कलेक्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेमेतरा जिले में गिरदावरी (फसल मूल्यांकन) कार्य में लापरवाही बरतने वाले पटवारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई। शासन के निर्देश पर पटवारियों द्वारा किए गए फसल गिरदावरी का जिला स्तरीय और ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों द्वारा सत्यापन कराया गया। गिरदावरी सत्यापन में ग्राम कठिया, पेंड्री, झलमला, रांका व कुरुद के विभिन्न खसरा नंबर में हल्का पटवारी अश्विनी भास्कर द्वारा गड़बड़ी पाई गई। 

विज्ञापन

 

लापरवाही मिलने पर बेरला एसडीएम (राजस्व) पिंकी मनहर ने अश्विनी भास्कर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। जवाब संतोषप्रद नहीं होने के कारण अब सस्पेंड कर दिया गया है। सस्पेंड अवधि में मुख्यालय तहसील कार्यालय बेरला नियत की गई। इन्हें नियमानुसार निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी। वहीं नवरतन साहू पटवारी ग्राम भिंभौरी को उनके कार्य के साथ-साथ हल्का नंबर 19,20,21 का अतिरिक्त प्रभार अस्थायी रूप से सौंपा गया है। 

विज्ञापन


बता दें कि धान खरीदी से पहले गिरदावरी सर्वे किया गया था। इस सर्वे के बाद जिले के अफसरों ने मौके पर जाकर सत्यापन किया था। इसी माह में कलेक्टर रणबीर शर्मा ने बेरला ब्लॉक के ग्राम आनंदगांव में धान फसल के गिरदावरी का सत्यापन भी किया था। गिरदावरी सत्यापन का मुख्य उद्देश्य फसल की स्थिति का वास्तविक आंकलन करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed