फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bemetara News ›   Tribal community protests anger over not arresting BJP MLA son even after FIR in Bemetara

Bemetara: आदिवासी समाज का प्रदर्शन, एफआईआर के बाद भी भाजपा विधायक के बेटे को गिरफ्तार न करने पर आक्रोश

Sat, 26 Oct 2024 06:55 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 26 Oct 2024 06:55 PM IST
सार

बेमेतरा जिले के साजा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक ईश्वर साहू के बेटे कृष्णा साहू को गिरफ्तार किए जाने की मांग को लेकर आज शनिवार को छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज ने साजा में बड़ा प्रदर्शन किया है।

विज्ञापन
Tribal community protests anger over not arresting BJP MLA son even after FIR in Bemetara
आदिवासी समाज का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेमेतरा जिले के साजा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक ईश्वर साहू के बेटे कृष्णा साहू को गिरफ्तार किए जाने की मांग को लेकर आज शनिवार को छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज ने साजा में बड़ा प्रदर्शन किया है। समाज ने 5 मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा है। मांग पूरी नहीं होने पर आने वाले दिनों में रायपुर में आंदोलन की चेतावनी दी है। दरअसल, ये पूरा मामला साजा थाना क्षेत्र के ग्राम चेचानमेटा में 13 अक्टूबर के रात की है। यहां आदिवासी युवक मनीष मंडावी के साथ विधायक ईश्वर साहू के बेटे कृष्णा साहू ने मारपीट किया था। 15 अक्टूबर को पीड़ित युवक व आदिवासी समाज प्रमूख ने थाना में जाकर एफआईआर करवाया। साजा पुलिस ने आरोपी कृष्णा साहू के खिलाफ धारा 3-LCG, 115(2), 296, 3(5), 351(3) BNS के तहत मामला दर्ज किया। 

विज्ञापन


मामले लेकर पूर्व सीएम ने एक्स पर किया पोस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके कुछ दिन बाद कृष्णा साहू के आवेदन पर पुलिस ने आदिवासी युवक मनीष मंडावी, ओमप्रकाश मंडावी, गोविंद मंडावी, तिलेश नेताम के खिलाफ धारा 115(2), 296, 3(5), 309, 351(3) BNS के तहत मामला दर्ज कर दिया। अब तक आरोपी कृष्णा साहू को  सार्वजनिक रूप से गिरफ्तार नहीं किया गया है। यहीं कारण है कि समाज ने कृष्णा साहू के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग किया है। 

समाज ने अपने ज्ञापन के माध्यम से 5 मांग रखी है, जिसमें आरोपी कृष्णा साहू व उसके साथी को अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत तत्काल गिरफ्तार किया जाए। पीड़ित मनीष मंडावी व उनके साथियों पर दुर्भावनापूर्वक फर्जी एफआईआर को निःशर्त निरस्त किया जाए। गोंड समाज अन्य तीन युवक पर दुर्भावनापूर्वक धारा 151 के तहत मुकदमा समाप्त किया जाए। जांच को प्रभावित करने वाले साजा एसडीएम को हटाया जाए। साजा थाना प्रभारी चंद्रदेव वर्मा को हटाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed