फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bemetara News ›   young man attacked an old man over a trivial matter In Bemetara

बेमेतरा में वारदात: मामूली सी बात पर युवक ने बुजुर्ग पर किया हमला, सिर पर हथौड़ी से वार; पुलिस ने पकड़ा

Thu, 26 Sep 2024 08:34 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 26 Sep 2024 08:34 PM IST
सार

बेमेतरा जिले के थानखम्हरिया थाना क्षेत्र में मामूली सी बात पर एक युवक ने बुजुर्ग पर हमला कर दिया। सिर पर हथौड़ी से वार करने से बुजुर्ग की हालत गंभीर है। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है।

विज्ञापन
young man attacked an old man over a trivial matter In Bemetara
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाली-गलौच करने वाले युवक ने एक बुजुर्ग पर हमला कर दिया। बुजुर्ग के सिर पर लोहे की हथौड़ी से वार किया। बुजुर्ग को गंभीर हालत में बेमेतरा के जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां वह जिंदगी व मौत के बीच जंग लड़ रहा है।

विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने आज गुरुवार को आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामला बेमेतरा जिले के थानखम्हरिया थाना क्षेत्र का है। थानखम्हरिया थाना प्रभारी एसआई राजकुमार साहू ने बताया कि 24 सितंबर को प्रार्थी पनमेश्वर निषाद उम्र 25 निवासी ग्राम सैगोना थानाखम्हरिया जिला बेमेतरा ने रिपोर्ट दर्ज कराया है।
विज्ञापन


24 सितंबर को सामुदायिक भवन सैगोना में काम करने गया था। पिता हृदय राम निषाद भी काम कर रहे थे। सामुदायिक भवन से लगा हुआ गनपत निषाद का मकान है,जहां पर अपने परिवार को गनपत गाली दे रहा थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हृदय निषाद ने गाली देने से मना किया तो गनपत निषाद ने सामुदायिक भवन में आकर समझाने वाले कौन हो बोलते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ में रखे लोहे की हथौड़ी से सिर में मार दिया।


इससे हृदय राम बेहोश होकर जमीन में गिर गया। इसे जिला अस्पताल बेमेतरा में भर्ती कराया गया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी गनपत निषाद पिता मोहित निषाद उम्र 25 निवासी ग्राम सैगोना थाना थानखम्हरिया जिला बेमेतरा के खिलाफ धारा 115(2), 296, 351(3) BNS के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed