सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   BJP foundation day organized in Bijapur

बीजापुर में भाजपा स्थापना दिवस का आयोजन: नक्सल क्षेत्र में दिखा बदलाव, विकास और शांति का दिया गया संदेश

अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: बीजापुर ब्यूरो Updated Mon, 06 Apr 2026 09:35 PM IST
विज्ञापन
सार

बीजापुर के बेलनार में भाजपा का 47वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। वन मंत्री केदार कश्यप ने ध्वजारोहण किया और नक्सल प्रभावित क्षेत्र में शांति व विकास का श्रेय केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों को दिया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी रही।
 

BJP foundation day organized in Bijapur
बीजापुर में भाजपा स्थापना दिवस का आयोजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बीजापुर जिले के भैरमगढ़ मंडल के ग्राम पंचायत बेलनार (बूथ क्रमांक 148 (2)) में भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस उत्साह और गौरव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की और उपस्थित जनसमूह को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं।

Trending Videos


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केदार कश्यप ने कहा कि जो क्षेत्र कभी घोर नक्सल प्रभावित माना जाता था, आज वहां शांति और विकास का वातावरण दिखाई दे रहा है। उन्होंने इस बदलाव का श्रेय देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और गृह मंत्री विजय शर्मा की रणनीतियों को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एक समय बेलनार जैसे क्षेत्रों में पहुंचना भी मुश्किल था, लेकिन आज वही इलाका शांति और सुरक्षा का अनुभव कर रहा है। यह सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति और प्रभावी नीतियों का परिणाम है।

विकास योजनाओं पर जोर
वन मंत्री ने आगे कहा कि विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ तेजी से विकास की ओर अग्रसर है। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क और पुलिया निर्माण, प्रधानमंत्री आवास योजना, शिक्षा सुविधाओं का विस्तार, बिजली आपूर्ति, राशन वितरण और आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंच रहा है।

प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन ने भाजपा स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं और कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि ऐसे क्षेत्र में स्थापना दिवस मनाने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा रणनीति और क्षेत्र के विकास में हमेशा तत्पर रहती है। आज प्रदेश से आकर बीजापुर के बेलनार में स्थापना दिवस मनाकर खुशी हुई। भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और इस अवसर में शामिल होना उनके लिए सौभाग्य की बात है।

पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री व गृह मंत्री विजय शर्मा को धन्यवाद दिया। उन्होंने बस्तर सहित पूरे देश में नक्सल मुक्त कर शांति का वातावरण बनाने के लिए आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। प्रदेश उपाध्यक्ष जी. वेंकट, प्रदेश प्रवक्ता टिकेश्वर जैन, जिलाध्यक्ष घासीराम नाग और पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार शामिल थे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों की उपस्थिति ने इसे और भी उत्साहपूर्ण बना दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed