{"_id":"6a14368ad45a67564e074124","slug":"bijapur-me-tendupatta-godam-me-bhishan-aag18-hajar-manak-bore-jalkar-khak-karib-10-karod-ke-nuksanka-ka-nuksan-bijapur-news-c-1-1-noi1491-4320560-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदूपत्ता गोदाम में भीषण आग: दूर तक दिखा काले धुएं का गुबार, 18 हजार बोरे जलकर राख, करोड़ों का नुकसान!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेंदूपत्ता गोदाम में भीषण आग: दूर तक दिखा काले धुएं का गुबार, 18 हजार बोरे जलकर राख, करोड़ों का नुकसान!
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
Published by: बीजापुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 06:20 PM IST
विज्ञापन
सार
बीजापुर में एक निजी तेंदूपत्ता गोदाम में सोमवार दोपहर ढाई बजे भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आकर 18 हजार से अधिक मानक बोरे जलकर खाक हो गए, जिससे करीब 10 करोड़ रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।
तेंदूपत्ता गोदाम में भीषण आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
ईटपाल क्षेत्र में स्थित एक निजी तेंदूपत्ता गोदाम में सोमवार दोपहर भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि गोदाम में रखे हजारों मानक बोरे जलकर खाक हो गए। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, इस हादसे में करीब 10 करोड़ रुपये मूल्य का तेंदूपत्ता नष्ट हो गया है।
आग दोपहर लगभग 2:30 बजे लगी थी। उस समय गोदाम में बड़ी मात्रा में तेंदूपत्ता संग्रहित था। मजदूर भी गोदाम में मौजूद थे, पर किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। तेज गर्मी और सूखे वातावरण के कारण आग तेजी से फैलती चली गई। गोदाम से उठते धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई देता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएफओ रमेश जांगड़े ने बताया कि विभाग ने यह निजी गोदाम किराए पर लिया था। पिछले दस दिनों से यहां तेंदूपत्ता का भंडारण किया जा रहा था। अब तक करीब 18 हजार से अधिक मानक बोरे जमा किए जा चुके थे, जो पूरी तरह जल गए। उन्होंने बताया कि नुकसान का प्रारंभिक आकलन लगभग 10 करोड़ रुपये तक का है।
Trending Videos
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। आग की भयावहता को देखते हुए विभागीय अधिकारी, पुलिस प्रशासन और नगर पालिका की टीम भी घटनास्थल पर मौजूद रही। खबर लिखे जाने तक घंटों की मशक्कत के बाद भी आग पर पूरी तरह काबू पाने के प्रयास जारी थे। स्थानीय लोगों के अनुसार, आग इतनी भीषण थी कि गोदाम के आसपास दहशत का माहौल बन गया।
फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। यह हादसा तेंदूपत्ता संग्रहण व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधन पर सवाल खड़े कर रहा है। गर्मी के मौसम में बड़ी मात्रा में ज्वलनशील सामग्री का भंडारण किया गया था। इसके बावजूद पर्याप्त अग्निशमन व्यवस्था नहीं होने की चर्चा क्षेत्र में तेज हो गई है।