सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Suspicious death of an undertrial prisoner from Lingapur at Jagdalpur Central Jail family members appeal to t

Bijapur: लिंगापुर के विचाराधीन कैदी की केंद्रीय जेल जगदलपुर में संदिग्ध मौत, परिजनों ने विधायक से लगाई गुहार

अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: बीजापुर ब्यूरो Updated Wed, 10 Jun 2026 07:51 PM IST
विज्ञापन
सार

विगत दिनों केंद्रीय जेल जगदलपुर में विचाराधीन कैदी रमेश कुंजाम की संदिग्ध मौत को लेकर उनके परिजनों ने बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी से मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंपा।

Suspicious death of an undertrial prisoner from Lingapur at Jagdalpur Central Jail family members appeal to t
बीजापुर न्यूज
विज्ञापन

विस्तार

विगत दिनों केंद्रीय जेल जगदलपुर में विचाराधीन कैदी रमेश कुंजाम की संदिग्ध मौत को लेकर उनके परिजनों ने बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी से मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंपा। विधायक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा कि रमेश कुंजाम की मौत की उच्चस्तरीय न्यायिक जांच होनी चाहिए। ज्ञापन में परिजनों ने बताया कि स्व. कुंजाम पिता मुत्ता निवासी लिंगापुर, विकासखंड उसूर, जिला बीजापुर लगभग आठ माह से नक्सल मामले में विचाराधीन कैदी के रूप में केंद्रीय जेल जगदलपुर में बंद थे।



जेल प्रशासन ने 4 जून 2026 को फोन पर सूचना दी कि रमेश कुंजाम के बाथरूम में फिसलकर गिरने से सिर में गंभीर चोट लगने के कारण ज्यादा खून बहने से महारानी अस्पताल जगदलपुर में भर्ती कराए गए हैं। अगले दिन 5 जून 2026 को जब परिजन जगदलपुर पहुंच रहे थे, तब रास्ते में फोन आया कि रमेश कुंजाम की मौत हो गई है। परिजनों ने मेडिकल कॉलेज डिमरापाल जगदलपुर पहुंचकर शव देखा तो केवल सिर पर चोट का निशान था, शरीर पर अन्य कहीं कोई चोट का निशान नहीं था। इससे पूरे मामले को संदिग्ध माना जा रहा है। कुंजाम अपनी पत्नी और चार छोटे-छोटे बच्चों के साथ रहते थे। अब परिवार के पास जीविका का कोई साधन नहीं बचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने ज्ञापन में मांग की है कि इस पूरे मामले की न्यायिक जांच कराई जाए, दोषियों पर कार्रवाई की जाए और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा प्रदान किया जाए।इस घटना को लेकर बीजापुर विधायक ने कहा कि नक्सल मामले में विचाराधीन कैदी की जेल में इस तरह संदिग्ध मौत कई सवाल खड़े करती है। इसलिए इस घटना की उच्चस्तरीय न्यायिक जांच कराई जाए ताकि सच्चाई सामने आ सके।

विज्ञापन

बीजापुर न्यूज

बीजापुर न्यूज

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed