फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Traffic police crack down on stunt riders in Bijapur 7000 fine imposed

Bijapur News: बीजापुर में स्टंटबाजों पर कसा शिकंजा, यातायात पुलिस ने काटे चालान; नौजावनों से की अपील

Thu, 23 Jul 2026 02:49 PM IST
बीजापुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: बीजापुर ब्यूरो Updated Thu, 23 Jul 2026 02:49 PM IST
सार

बीजापुर में सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यातायात पुलिस ने सघन अभियान चलाया। यह अभियान स्टंटबाजी, तेज वाहन चलाने और अवैध काली फिल्म लगाने वालों के खिलाफ था। 

विज्ञापन
Traffic police crack down on stunt riders in Bijapur 7000 fine imposed
स्टंटबाजों पर यातायात पुलिस का शिकंजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यातायात पुलिस बीजापुर ने हाल ही में एक सघन अभियान चलाया। यह अभियान स्टंटबाजी, तेज और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने वालों के खिलाफ था। वाहनों में अवैध काली फिल्म लगाने वालों पर भी कार्रवाई की गई।

विज्ञापन


अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में कुल 7 हजार रुपये का चालान किया गया। यातायात पुलिस के अनुसार, बीजापुर यातायात पुलिस ने स्टंटबाजी के मामलों में चालान काटे। उन्होंने वाहनों में अवैध काली फिल्म लगाने पर भी कार्रवाई की। 
विज्ञापन


इन मामलों में 4 हजार रुपये का चालान किया गया। दूसरी ओर, भैरमगढ़ पुलिस ने स्टंटबाजी करने वाले चालकों पर कार्रवाई की। भैरमगढ़ पुलिस ने 3 हजार रुपये का चालान काटा। अभियान के दौरान संबंधित वाहनों से अवैध काली फिल्म भी हटवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यातायात पुलिस ने आमजन, विशेषकर युवाओं से अपील की है। उन्होंने कहा कि स्टंटबाजी रोमांच नहीं, बल्कि जानलेवा जोखिम है। सड़क को करतब दिखाने का मंच नहीं बनाना चाहिए। इसे सुरक्षित आवागमन का माध्यम बनाना आवश्यक है। वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें तथा हेलमेट और सुरक्षा बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed