सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   Cyber Fraud of 1-04 Crore Under the Guise of Digital Arrest Two Accused Arrested from Rajasthan

बिलासपुर में डिजिटल अरेस्ट का खेल: बुजुर्ग महिला से एक करोड़ ठगे, राजस्थान से दो पकड़े; ऐसे हुआ खुलासा

अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 09 May 2026 03:19 PM IST
विज्ञापन
सार

बिलासपुर की एक बुजुर्ग महिला को पुलिस-ईडी-आरबीआई का डर दिखाकर डिजिटल अरेस्ट में रख 1 करोड़ 4 लाख 80 हजार रुपये की ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के दो सदस्यों को राजस्थान के चुरू से गिरफ्तार किया गया। बिलासपुर पुलिस ने दोनों आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर शहर लाया है, बाकी सदस्यों की तलाश जारी है।

Cyber Fraud of 1-04 Crore Under the Guise of Digital Arrest Two Accused Arrested from Rajasthan
दो आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिलासपुर पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट के नाम पर करोड़ों रुपये की साइबर ठगी करने वाले गिरोह के दो आरोपियों को राजस्थान से गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों ने बिलासपुर की एक बुजुर्ग महिला से 1 करोड़ 4 लाख 80 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी की थी। पुलिस दोनों आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर बिलासपुर लाई है, अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Trending Videos


पीड़िता को व्हाट्सएप कॉल पर खुद को संजय पीएसआई बताने वाले व्यक्ति ने आतंकवादी संगठन से जुड़े मामले में फंसाने का डर दिखाया। आरोपियों ने वीडियो कॉल से महिला को घंटों डिजिटल अरेस्ट में रखा। उन्होंने पुलिस, ईडी और आरबीआई जैसी सरकारी एजेंसियों का भय दिखाया। परिवार के सदस्यों को गंभीर मामलों में फंसाने की धमकी भी दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला को विश्वास में लेने के लिए फर्जी सरकारी दस्तावेज, सुप्रीम कोर्ट के आदेश और आरबीआई नोटिस भेजे गए। लगातार मानसिक दबाव के कारण महिला उनके झांसे में आ गई। इसके बाद महिला ने अलग-अलग बैंक खातों में कुल 1 करोड़ 4 लाख 80 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। इतना ही नहीं, ठगों ने केस खत्म करने के नाम पर अतिरिक्त 50 लाख रुपये की मांग भी की।

पीड़िता ने बेटे को बताई पूरा बात
पीड़िता द्वारा अपने पुत्र को जानकारी देने पर ठगी का खुलासा हुआ और साइबर थाना बिलासपुर में शिकायत दर्ज हुई। पुलिस ने बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और डिजिटल ट्रांजेक्शन का तकनीकी विश्लेषण किया। जांच में पता चला कि ठगी की रकम कई खातों में लेयरिंग के जरिए भेजी गई थी।

तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने राजस्थान के चुरू जिले से रूपेंद्र सिंह (21 वर्ष) और विशाल सिंह (20 वर्ष) को गिरफ्तार किया। दोनों ग्राम पोती, थाना रतननगर, जिला चुरू के निवासी हैं। पूछताछ में उन्होंने कमीशन के लालच में बैंक खाते उपलब्ध कराने और ठगी की रकम निकालने की बात कबूली। पुलिस ने उनके कब्जे से बैंक पासबुक, चेकबुक, एटीएम कार्ड, मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेज जब्त किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed