{"_id":"6a020cf78fbae659eb05798c","slug":"people-are-troubled-by-power-cuts-in-bilaspur-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur: बिजली कटौती से जनता परेशान, क्षेत्रवासियों में नाराजगी, पार्षद ने विभाग को दी आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur: बिजली कटौती से जनता परेशान, क्षेत्रवासियों में नाराजगी, पार्षद ने विभाग को दी आंदोलन की चेतावनी
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
Published by: Akash Dubey
Updated Tue, 12 May 2026 05:38 PM IST
विज्ञापन
सार
वार्ड 10 के पार्षद पुष्पेंद्र साहू ने अघोषित बिजली कटौती पर विद्युत विभाग को चेतावनी पत्र सौंपा। जनता लगातार परेशान है, उपकरण खराब हो रहे हैं। समाधान न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई।
अफसर को देते ज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
सिरगिट्टी क्षेत्र में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती को लेकर वार्ड क्रमांक 10 के पार्षद एवं नगर निगम के पूर्व प्रभारी राजस्व विभाग पुष्पेंद्र साहू ने छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल के सहायक यंत्री को चेतावनी पत्र सौंपकर जल्द समस्या के निराकरण की मांग की है। पार्षद ने पत्र के माध्यम से कहा कि क्षेत्र की जनता पिछले कई दिनों से लगातार बिजली कटौती की समस्या से जूझ रही है।
Trending Videos
दिन हो या रात, बिना किसी पूर्व सूचना के बिजली बंद कर दी जाती है, जिससे आम नागरिकों को काफी परेशानी होती है। पत्र में लिखा है कि बीती रात स्थिति और भी खराब रही, जहां हर 5 से 10 मिनट में बिजली गुल और चालू होती रही। उन्होंने आरोप लगाया कि विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण लोगों के घरों में लगे टीवी, फ्रिज, कूलर, पंखे सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खराब होने की स्थिति में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
बार-बार बिजली आने-जाने से उपभोक्ताओं में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। पार्षद ने सवाल उठाते हुए कहा कि जब जनता समय पर बिजली बिल जमा करती है तो विभाग अपनी जिम्मेदारी निभाने में क्यों असफल हो रहा है। लगातार बन रही इस अव्यवस्था से क्षेत्रवासियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
पत्र के माध्यम से विद्युत विभाग को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा है कि जल्द से जल्द अघोषित बिजली कटौती पर रोक लगाई जाए और समस्या का स्थायी समाधान किया जाए। अन्यथा क्षेत्र की जनता मजबूर होकर विद्युत कार्यालय का घेराव एवं उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी विद्युत विभाग और प्रशासन की होगी।