फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balodabazar-Bhatapara News ›   Indian Railways news: secr; These canceled trains will run on tracks again, see schedule

Indian Railways: रेलवे यात्रियों के लिए खुशखबरी; फिर से पटरी पर दौडे़ंगी रद्द की गई ये ट्रेनें, देखें शेड्यूल

Thu, 12 Oct 2023 01:48 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Thu, 12 Oct 2023 01:48 PM IST
सार

 Indian Railways news, secr: रेलवे यात्रियों के लिए खुशखबरी है। रेलवे ने रद्द की गई कई ट्रेनों को फिर से चलाने का फैसला लिया है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने दो गाड़ियों की तिथि में रिस्टोर किया है। 

विज्ञापन
Indian Railways news: secr; These canceled trains will run on tracks again, see schedule
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

Indian Railways News: रेलवे यात्रियों के लिए खुशखबरी है। रेलवे ने रद्द की गई कई ट्रेनों को फिर से चलाने का फैसला लिया है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने दो गाड़ियों की तिथि में रिस्टोर किया है । अब ये गाड़ियां दुर्ग-अजमेर-दुर्ग के मध्य अपने निर्धारित समयानुसार चलेगी। इसके अलावा कुछ गाड़ियों को परिवर्तित मार्ग से चलाने का निर्णय लिया गया था। इसे भी रिस्टोर कर इसके निर्धारित मार्ग से चलाने का निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही कुछ गाड़ियों को परिवर्तित मार्ग से चलाने का निर्णय लिया गया था, इसे भी रिस्टोर कर तय मार्ग से चलाने का निर्णय लिया गया है।  
विज्ञापन


उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर रेल मंडल के तहत फुलेरा यार्ड का आधुनिकीकरण एवं फुलेरा एवं गोविंदी मारवाड़ के बीच लाइन की दोहरीकरण का कार्य हो रहा है। इस वजह से कुछ ट्रेनों को कैंसिल किया गया था। इनमें 30 अक्टूबर को दुर्ग से चलने वाली गाड़ी संख्या 18207 दुर्ग-अजमेर और 31 अक्टूबर को अजमेर से चलने वाली गाड़ी संख्या 18208 अजमेर-दुर्ग एक्सप्रेस को जयपुर और अजमेर के बीच रद्द किया गया था। 
विज्ञापन


ये ट्रेनें रिस्टोर कर दोबारा चलेंगी
  • दिनांक 17 व 18 अक्टूबर 2023 को टाटानगर से चलने वाली 18109 टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समयानुसार चलेगी 
  • दिनांक 19 व 20 अक्टूबर 2023 को इतवारी से चलने वाली 18110 इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस अपने निर्धारित समयानुसार चलेगी 
  •  दिनांक 16 व 17 अक्टूबर 2023 को टाटानगर से चलने वाली 18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस अपने निर्धारित समयानुसार चलेगी 
  • दिनांक 17 व 18 अक्टूबर 2023 को बिलासपुर से चलने वाली 18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस अपने निर्धारित समयानुसार चलेगी 
  •  दिनांक 12 अक्टूबर 2023 से रायपुर से चलने वाली 08701 रायपुर-दुर्ग मेमू स्पेशल अपने निर्धारित समयानुसार चलेगी 
  • दिनांक 12 अक्टूबर 2023 से दुर्ग से चलने वाली 08702 दुर्ग-रायपुर मेमू स्पेशल अपने निर्धारित समयानुसार चलेगी 

तय मार्ग से चलने वाली गाड़ियां
  • 02 नवंबर को विशाखापटनम से चलने वाली 18573 विशाखापटनम-भगत की कोठी एक्सप्रेस  
  • 01 नवंबर को पुरी से चलने वाली 20813 पुरी-जोधपुर एक्सप्रेस 
  • 30 एवं 31 अक्टूबर को बिलासपुर से चलने वाली 20843 बिलासपुर-भगत की कोठी एक्सप्रेस  
  • 02 नवंबर को भगत की कोठी से चलने वाली 20844 भगत की कोठी-बिलासपुर एक्सप्रेस  

समय सारणी में बदलाव
इसी प्रकार दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने 01 अक्टूबर, 2023 से लागू होने वाली नई रेलवे समय-सारणी में इस रेलवे से चलने वाली एवं होकर गुजरने अप दिशा एवं डाउन दिशा की 229 गाडियों का परिचालन समय कुछ स्टेशनों में 1 अक्टूबर, 2023 से बदलाव किया गया है । अन्य स्टेशनों में समय सारणी यथावत रहेगी ।  दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की अप दिशा एवं डाउन दिशा की ट्रेनों में 229 स्टेशनों में गाड़ियो की समय सारणी में आंशिक परिवर्तन किया गया एवं अन्य रेलवे स्टेशनों में समय सारणी यथावत रहेगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

  11.10.2023  New Time Table-2023 by Lalit Kumar Singh on Scribd


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed