सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   Main supplier from Punjab arrested in heroin smuggling case interstate network exposed in Bilaspur

बिलासपुर: हेरोइन तस्करी के मामले में पंजाब से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, अंतरराज्यीय नेटवर्क का खुलासा

अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 15 Feb 2026 08:43 PM IST
विज्ञापन
सार

बिलासपुर में 34 ग्राम हीरोइन बरामदगी केस मामले मे पंजाब से मुख्य सप्लायर को बिलासपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर अंतरराज्यीय नेटवर्क का खुलासा किया है। दरअसल नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बिलासपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

Main supplier from Punjab arrested in heroin smuggling case interstate network exposed in Bilaspur
हथकड़ी। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिलासपुर में 34 ग्राम हीरोइन बरामदगी केस मामले मे पंजाब से मुख्य सप्लायर को बिलासपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर अंतरराज्यीय नेटवर्क का खुलासा किया है। दरअसल नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बिलासपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 34 ग्राम हीरोइन बरामदगी के मामले में जांच आगे बढ़ाते हुए अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क के मुख्य सप्लायर को पंजाब से गिरफ्तार किया है। बता दे की कुछ दिनों पहले बिलासपुर के चकरभाठा थाना पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने मोहित हिंदुजा, करणदीप सिंह और रजिंदर कुमार को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 34 ग्राम हीरोइन जब्त की थी। 

Trending Videos


पूछताछ में पता चला कि करणदीप सिंह दूसरे राज्य से हीरोइन लाकर मोहित हिंदुजा को सप्लाई करता था जिसे रजिंदर कुमार के साथ मिलकर ऊंची कीमत पर बेचा जाता था। तीनों आरोपियों को जेल भेजने के बाद पुलिस ने सप्लाई चेन की गहन जांच शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस को मुख्य सप्लायर के बारे में महत्वपूर्ण सुराग मिले। इसके आधार पर पुलिस टीम पंजाब के तरनतारन जिला पहुंची, जहां खेमकरण थाना क्षेत्र से बाला उर्फ बलराम सिंह सनियारे (उम्र 63 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार,आरोपी का निवास स्थान पाकिस्तान की सीमा से महज 200 मीटर की दूरी पर है।अंदाजा यही लगाया जा रहा है की सीमा पार से ड्रोन के जरिए नशीले पदार्थ पंजाब में गिराए जाते हैं, जिन्हें बाद में देश के विभिन्न राज्यों में सप्लाई किया जाता है। हालांकि, इस संबंध में अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल मुख्य आरोपी को बिलासपुर लाया जा रहा है जहां उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed