सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   Sensation created by discovery of eight month old foetus in Takhatpur

बिलासपुर: तखतपुर में आठ माह का भ्रूण मिलने से सनसनी, पुलिस मामले की जांच में जुटी

अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 22 Sep 2025 04:20 PM IST
विज्ञापन
सार

बिलासपुर जिले के तखतपुर क्षेत्र मे सोमवार सुबह मनियारी नदी पुल के पास उस समय हड़कंप मच गया।

Sensation created by discovery of eight month old foetus in Takhatpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिलासपुर जिले के तखतपुर क्षेत्र मे सोमवार सुबह मनियारी नदी पुल के पास उस समय हड़कंप मच गया। जब स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे बोरी में भरा हुआ आठ माह का भ्रूण पड़ा देखा। यह नजारा देखते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई और मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए।

Trending Videos


घटना की जानकारी मिलते ही लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। खबर पाते ही तखतपुर थाना पुलिस मौके पर पहुँची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने भ्रूण को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कृत्य बेहद अमानवीय और संवेदनहीन है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि भ्रूण को यहां किसने और कब फेंका। फिलहाल पुलिस ने इस मामले  आगे की कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed