{"_id":"6999493d9b68f9e5bf059b3b","slug":"two-people-died-in-a-collision-between-two-bikes-one-person-is-in-critical-condition-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur Accident: दो बाइकों के बीच हुई आमने-सामने टक्कर, दो लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur Accident: दो बाइकों के बीच हुई आमने-सामने टक्कर, दो लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 21 Feb 2026 11:27 AM IST
विज्ञापन
Bilaspur Accident
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिलासपुर के रतनपुर क्षेत्र में दो बाइक के बीच आमने सामने टक्कर हो गई। इस टक्कर से सड़क हादसे में दो की मौत हो गई और एक की हालत गंभीर है।
Trending Videos
रतनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोटा रोड स्थित जुनाशहर के पास शुक्रवार की देर शाम दो बाइक के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई, जिसमें दो युवकों की मौके पर मौत हो गई जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि कोटा में पदस्थ रेलवे के कर्मचारी भौरीडीह निवासी मनहरण कमल पिता गणेश राम शुक्रवार की शाम ड्यूटी जाने के लिए अपनी बाइक से निकले थे। इसी दौरान सामने आ रही शिवकुमार धनुवार की बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
टक्कर इतनी भयानक थी की मौके पर ही दोनों बाइक सवार मनहरण और शिव की मौके पर मौत हो गई। शिवकुमार की बाइक पर एक अन्य व्यक्ति कृष्ण कुमार धनुवार भी था जिन्हें गंभीर चोट आई है। घटना के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर सिम्स अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना कर मामला दर्ज कर जांच कार्रवाई शुरू कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।