सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur News: Kanker DSP Mikhalendra Pratap Singh Social boycott Regarding Inter-caste marriage case

Bilaspur: सामाजिक दंश; डीएसपी साहब को शादी करना पड़ा महंगा, इस बात पर समाज हुआ नाराज, किया बहिष्कार, जानें

अमर उजाला ब्यूरो,बिलासपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Tue, 29 Jul 2025 09:06 PM IST
विज्ञापन
सार

Bilaspur News: जमाना भले ही बदल जाये पर कुछ सामाजिक कुरीति बदल नहीं रही है। इसका खामियाजा समाज व्यक्ति के साथ ही समाज को भुगतना पड़ रहा है।

Bilaspur News: Kanker DSP Mikhalendra Pratap Singh Social boycott Regarding Inter-caste marriage case
ग्रॉफिक: अमर उजाला डिजिटल - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार

Bilaspur News: जमाना भले ही बदल जाये पर कुछ सामाजिक कुरीति बदल नहीं रही है। इसका खामियाजा समाज व्यक्ति के साथ ही समाज को भुगतना पड़ रहा है। ऐसा ही मामला छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से आया है। यहां पर डीएसपी परिवार को सामाजिक बहिष्कार का दंश झेलना पड़ रहा है। 
Trending Videos




समाज के लोगों ने सामाजिक बैठक लेकर डीएसपी परिवार का समाज से बहिष्कार कर दिया है। बताया जाता है कि डीएसपी ने अंतरजातीय विवाह किया है। इस वजह से इस मामले में समाज भारी नाखुश है। मामले में डीएसपी की सक्रियता पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शिकायत पर वीरेंद्र कुमार सिंह, श्रवण सिंह, धर्मेंद्र व अन्य के खिलाफ धारा 7,2,296,3,5,351,2 बीएनएस के तहत केस दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Read More :कोरबा: कुआं धंसने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत की आशंका, पति-पत्नी और बेटा दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

मामला कोटा थाना क्षेत्र के बेलगहना मानिकपुर गांव का है। वर्तमान में कांकेर जिले में पदस्थ डीएसपी मेखलेंद्र प्रताप सिंह  सिंह, ने दूसरे समाज की युवती से शादी की है। इस वजह से समाज नाराज है। यहां डीएसपी का पूरा परिवार रहता है। बताया जा रहा है। पिछले दिनों इस मामले को लेकर सामाज ने गांव में सामाजिक बैठक लेकर गांव में रहने वाले डीएसपी के परिवार को समाज से बहिष्कृत करने का फैसला लिया और उनका सामाजिक बहिष्कार कर दिया।

Read More :बिलासपुर: हाईकोर्ट की टिप्पणी-फैमिली कोर्ट का आदेश पूरी तरह वैध, हस्तक्षेप की आवश्यकता नहीं, जानें मामला

आरोप लग रहा है कि समाज के लोग उन्हें प्रताड़ित कर रहे हैं। उनके परिजन को रिश्तेदारों के यहां और गांव में होने वाले सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होने से मना किया जा रहा है। समाज की प्रताड़ना से तंग होकर भाई-बहन ने इसकी जानकारी डीएसपी को दी। इसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत कोटा थाने में दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed