सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Body of a young man found in the under-construction Film City complex in Nava Raipur, panic in area

Raipur News: नवा रायपुर में निर्माणाधीन फिल्म सिटी परिसर में मिला युवक का शव, इलाके में हड़कंप

अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 03 Feb 2026 04:41 PM IST
विज्ञापन
सार

नवा रायपुर में निर्माणाधीन फिल्म सिटी ग्राउंड से बुधवार को एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सुनसान इलाके में लाश मिलने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। मृतक की पहचान करीब 30 वर्षीय भूपेंद्र पटेल के रूप में हुई है।

Body of a young man found in the under-construction Film City complex in Nava Raipur, panic in area
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

नवा रायपुर में निर्माणाधीन फिल्म सिटी ग्राउंड से बुधवार को एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सुनसान इलाके में लाश मिलने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। मृतक की पहचान करीब 30 वर्षीय भूपेंद्र पटेल के रूप में हुई है। मामला अभनपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।
Trending Videos


स्थानीय लोगों ने जब ग्राउंड परिसर में शव देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही अभनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जो मौके से साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है। जिस स्थान पर शव मिला है, वह काफी सुनसान बताया जा रहा है, जिससे मामले में हत्या की आशंका भी जताई जा रही है।

फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। मामले को लेकर पुलिस सतर्कता के साथ आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed