{"_id":"65bdfb60e074be8631045bb1","slug":"bus-overturned-in-bhatapar-who-returning-from-wedding-ceremony-in-bhatapar-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: शादी समारोह से लौट रही बस अनियंत्रित होकर पलटी, आठ से ज्यादा लोग घायल; 50 बराती थे सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: शादी समारोह से लौट रही बस अनियंत्रित होकर पलटी, आठ से ज्यादा लोग घायल; 50 बराती थे सवार
Sat, 03 Feb 2024 02:08 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा
अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा
Published by: श्याम जी.
Updated Sat, 03 Feb 2024 02:08 PM IST
सार
भाटापार जिले में शादी समारोह से लौट रही एक बस अनियंत्रत होकर पलट गई। बस में करीब 50 लोग सवार था। इनमें से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
सड़क हादसे में घायल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बालौदा बाजार मार्ग पर सकरी गांव के पास शुक्रवार रात बरातियों से भरी बस पलटने से चीख-पुकार मच गई। हादसे में दस लोग घायल हो गए। बस में लगभग 50 लोग सवार थे। सभी भद्रापाली चौथीया गांव से शादी कार्यक्रम से लौट रहे थे। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनमें से दो को बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है। वहीं, अन्य घायलों का बालौदा बाजार जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
घटना के प्रत्यक्षदर्शी परिवार के सदस्य लोकेंद्र साहू ने बताया, 'हम लोग रायपुर चंगोराभाठा से ग्राम भद्रापाली बलौदा बाजार चौथिया कार्यक्रम में आये थे और वापस जा रहे थे। हम लोग दो बस में थे, तभी हमारी बस जो आगे चल रही थी किसी कारणवश ग्राम सकरी में पलट गई। अंधेरा होने की वजह हम लोगों को कुछ समझ नहीं आया कि ये हादसा कैसे हुआ।'
विज्ञापन
लोकेंद्र साहू ने बताया, 'हम कुल 50 लोग थे, जिसमें आठ से दस लोग घायल हैं। दो को रायपुर रेफर किया गया है और दो का जिला चिकित्सालय में इलाज चल रहा है। फिलहाल कोई भी जनहानि नहीं हुई है। परिवार के लोग सुरक्षित हैं, जो रात में ही दूसरी बस से रायपुर चले गए।' घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस भी घटना स्थल पहुंचकर जांच में जुट गई।'
विज्ञापन