फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Monsoon reactivates in Chhattisgarh, alert for heavy rain, storm and lightning in these districts today

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय हुआ मानसून, इन जिलों में आज तेज बारिश-आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट

Sun, 02 Aug 2026 12:18 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 02 Aug 2026 12:18 PM IST
सार

मौसम विभाग ने रविवार को प्रदेश के कई जिलों में बारिश, तेज हवाओं और आकाशीय बिजली को लेकर ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। बस्तर संभाग के जिलों में मौसम अधिक प्रभावी रहने की संभावना है।

विज्ञापन
Monsoon reactivates in Chhattisgarh, alert for heavy rain, storm and lightning in these districts today
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ता नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने रविवार को प्रदेश के कई जिलों में बारिश, तेज हवाओं और आकाशीय बिजली को लेकर ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। बस्तर संभाग के जिलों में मौसम अधिक प्रभावी रहने की संभावना है।
विज्ञापन


प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। रविवार को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, कुछ जिलों में तेज हवाएं चलने के साथ गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका भी है। राजधानी रायपुर में सुबह तेज धूप जरूर निकली, लेकिन दिन चढ़ने के साथ बादल छाने और बारिश होने के आसार जताए गए हैं।
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, प्रदेश में सक्रिय दो अलग-अलग मौसमी प्रणालियों की वजह से बारिश का सिलसिला बना हुआ है। समुद्र तल पर मानसून द्रोणिका पश्चिम भारत से पूर्वोत्तर तक फैली हुई है, जबकि दूसरी द्रोणिका दक्षिण-पश्चिम राजस्थान से मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश होते हुए बिहार तक सक्रिय है। इन दोनों प्रणालियों के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में अगले कुछ घंटों तक मौसम बदला हुआ रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर और कोंडागांव जिलों में तेज बारिश, 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है।

इन जिलों में यलो अलर्ट
इसके अलावा नारायणपुर, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम और मुंगेली समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, तेज हवा और बिजली चमकने की संभावना को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

बीते 24 घंटे में यहां हुई अच्छी बारिश
पिछले 24 घंटों के दौरान रामानुजनगर, लोरमी और अकलतरा में सबसे अधिक 3 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई। वहीं ओरछा, बेलतरा, भोपालपटनम, सीपत, बड़े बचेली, अजगरबहार और छोटेडोंगर सहित कई इलाकों में 2 सेंटीमीटर तक बारिश हुई। प्रदेश के कई अन्य हिस्सों में भी हल्की वर्षा दर्ज की गई।


रायपुर का मौसम
राजधानी रायपुर में दिनभर बादल छाए रहने और रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान खुले मैदानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचें। गरज-चमक के समय आवश्यक सावधानी बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed