सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Budget Session 2026: Opposition moves adjournment motion over rats eating paddy

CG Budget Session: विपक्ष ने चूहों के धान खाने पर लाया स्थगन प्रस्ताव, गर्भगृह में पहुंचने पर हुए निलंबित

अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Lalit Kumar Singh Updated Tue, 10 Mar 2026 05:06 PM IST
विज्ञापन
सार

CG Budget Session 2026: छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के सातवें दिन की कार्यवाही में विपक्ष ने चूहों के धान खाने के मामले को लेकर स्थगन प्रस्ताव लाया।

CG Budget Session 2026: Opposition moves adjournment motion over rats eating paddy
विपक्ष ने चूहों के धान खाने पर लाया स्थगन प्रस्ताव - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार

CG Budget Session 2026: छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के सातवें दिन की कार्यवाही में विपक्ष ने चूहों के धान खाने के मामले को लेकर स्थगन प्रस्ताव लाया। विपक्षी सदस्यों ने आसंदी के स्थगन प्रस्ताव को अग्राह्य करने पर नारेबाजी करते हुए जमकर नारेबाजी की। गर्भगृह में पहुंचने पर खुद ही निलंबित हो गये।

Trending Videos


इसके बाद कांग्रेस सदस्यों ने सदन में नारेबाजी करते हुए मुसवा के नाम पर सरकार से भ्रष्टाचार बंद करने की बात कहते हुए जमकार नारेबाजी भी की। 

विधानसभा नेता-प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने सदन की कार्यवाही के दौरान धान खरीदी समितियों में चूहों के धान खाने का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि सरकार के कुप्रबंधन के चलते 4600 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आरोप लगाया कि सरकार धान का सुरक्षा करने में असफल रही है। सरकार की गलत नीतियों से प्रदेश को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed