{"_id":"6a4791458885995a8d017830","slug":"cg-bus-accident-news-bus-overturns-in-jashpur-10-passengers-injured-one-critically-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG Bus Accident News: जशपुर में पलटी बस, 10 यात्री घायल, एक गंभीर, झारखंड से कोरबा आ रहे थे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG Bus Accident News: जशपुर में पलटी बस, 10 यात्री घायल, एक गंभीर, झारखंड से कोरबा आ रहे थे लोग
Fri, 03 Jul 2026 04:09 PM IST
Lalit Kumar Singh
अमर उजाला नेटवर्क, जशपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जशपुर
Published by: Lalit Kumar Singh
Updated Fri, 03 Jul 2026 04:09 PM IST
सार
CG Bus Accident News: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस वजह से दस यात्री घायल हो गये। वहीं एक महिला यात्री गंभीर है।
विज्ञापन
जशपुर में पलटी बस
- फोटो : Amar ujala digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CG Bus Accident News: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस वजह से दस यात्री बुरी तरह से घायल हो गये हैं। वहीं एक महिला यात्री गंभीर है। जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। बस यात्रियों को झारखंड से लेकर कोरबा जा रही थी। बताया जाता कि शुक्रवार की सुबह तेज रफ्तार बस डायवर्जन पर अनियंत्रित होकर पलट गई।
घटना की सूचना पर कुनकुरी पुलिस मौके पर पहुंची। सभी यात्रियों को बाहर निकालकर उन्हें इलाज के लिए कुनकुरी सीएचसी भेजा गया। दस यात्री घायल हुए हैं, जबकि एक महिला की स्थिति गंभीर है। फिलहाल, डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पुलिस के मुताबिक, झारखंड के रामगढ़ से यात्रियों को लेकर श्री जय बालाजी बस (CG 14 G 0170) कोरबा की ओर आ रही थी। इस दौरान कुनकुरी थाने के तहत टांगरपानी के पास डायवर्जन पर बेकाबू बस पलट गई। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोग जान बचाने के लिये चिल्लाने लगे। आसपार के लोगों ने फौरन सहायता की। पुलिस को मामले की सूचन दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया।