{"_id":"699c2465e6c9301bc0054244","slug":"cg-finance-minister-op-choudhary-presented-economic-survey-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पेश की आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट, जीएसडीपी में 11.57% बढ़ोतरी का अनुमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पेश की आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट, जीएसडीपी में 11.57% बढ़ोतरी का अनुमान
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Mon, 23 Feb 2026 03:27 PM IST
विज्ञापन
सार
CG Budget session 2026-27: छत्तीसगढ़ का बजट पेश करने के एक दिन पूर्व 23 फरवरी को छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 रिपोर्ट पेश किया।
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पेश किया आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन
विस्तार
CG Budget session 2026-27: छत्तीसगढ़ का बजट पेश करने के एक दिन पूर्व 23 फरवरी को छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 रिपोर्ट पेश किया। इसमें उन्होंने वर्ष 2025-26 में छत्तीसगढ़ का सकल राज्य घरेलू उत्पाद (GSDP) 11.57% बढ़ने का अनुमान जताया है। उन्होंने जीएसडीपी में 6.31 लाख करोड़ रुपए होने की संभावना जताई है।
उन्होंने बताया कि 2024-25 में 10.50% वृद्धि दर्ज की गई है, जिसमें कृषि में 11.76%, उद्योग में 9.91% और सेवा क्षेत्र में 10.08% की बढ़ोतरी हुई। सरकारी योजनाओं का सकारात्मक असर बताते हुए राज्य में प्रति व्यक्ति आय 2025- 26 में 1,79,244 रुपए होने का अनुमान जताया है, जो 2024-25 के 10.07 प्रतिशत से ज्यादा है।
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने इस बार के आर्थिक सर्वेक्षण में कृषि क्षेत्र में 12.53%, उद्योग क्षेत्र में 10.26%, सेवा क्षेत्र में 13.15% के साथ स्थिर भावों पर 8.11% वृद्धि का अनुमान जताया है।
Trending Videos