सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG: Ration Card Holders to Now Receive Kerosene; Distribution Begins This Month

CG: अब राशनकार्डधारियों को मिलेगा मिट्टी का तेल; इस महीने से होगी शुरुआत, 528 किलोलीटर का आवंटन जारी, पढ़ें

अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Lalit Kumar Singh Updated Tue, 07 Apr 2026 06:58 PM IST
विज्ञापन
सार

Kerosene Distribution in CG: छत्तीसगढ़ में गैस सिलेंडर की किल्लत के बीच प्रदेशवासियों के लिये एक राहतभरी खबर है। अब प्रदेश के राशनकार्डधारियों को मिट्टी का तेल भी मिलेगा।

CG: Ration Card Holders to Now Receive Kerosene; Distribution Begins This Month
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : CG News
विज्ञापन

विस्तार

Kerosene Distribution in CG: छत्तीसगढ़ में गैस सिलेंडर की किल्लत के बीच प्रदेशवासियों के लिये एक राहतभरी खबर है। अब प्रदेश के राशनकार्डधारियों को मिट्टी का तेल भी मिलेगा। सार्वजनिक वितरण प्रणाली पीडीएस के तहत अप्रैल 2026 के लिए केरोसिन का आवंटन जारी कर दिया गया है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने केंद्र सरकार से मिले प्रथम तिमाही (अप्रैल-जून) के कोटे में से 528 किलोलीटर केरोसिन राशनकार्डधारियों के लिए आवंटित किया है। 
Trending Videos


राज्य शासन ने इस संबंध में सभी कलेक्टर्स को निर्देश दिए हैं कि केरोसिन का समय-सीमा में उठाव और वितरण सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही स्थानीय स्तर पर प्रचार-प्रसार कर हितग्राहियों को उनकी पात्रता की जानकारी देने को कहा गया है। जिन उचित मूल्य दुकानों में केरोसिन की मांग कम है, वहां शेष स्टॉक को जरूरत वाले दुकानों में दोबारा आवंटित किया जाएगा। इससे किसी भी क्षेत्र में केरोसिन की कमी न हो और सभी पात्र हितग्राहियों को निर्धारित मात्रा मिल सके। अप्रैल के लिए आवंटित केरोसिन का उठाव 30 अप्रैल 2026 तक अनिवार्य रूप से करना होगा। वहीं ऑयल कंपनियों के अधिकारियों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे लैप्स कोटा की जानकारी 30 अप्रैल तक विभाग को उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खाद्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर जिले को सर्वाधिक 36 किलोलीटर, बस्तर, कांकेर, जांजगीर-चांपा, कोरबा, दुर्ग, बलौदाबाजार-भाटापारा, महासमुंद, रायपुर और जशपुर जिले को 24-24 किलोलीटर और राज्य के अन्य शेष जिलों को 12-12 किलोलीटर केरोसिन आवंटित किया गया है।

जानें कहां पर, कितना मिलेगा केरोसिन
यह केरोसिन उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से बांटा जाएगा। अंत्योदय और प्राथमिकता श्रेणी के सभी राशनकार्डधारियों को इसका लाभ मिलेगा। शहरी क्षेत्रों में प्रति राशनकार्ड अधिकतम एक लीटर और ग्रामीण क्षेत्रों (अनुसूचित एवं गैर-अनुसूचित) में अधिकतम दो लीटर मिट्टी का तेल मिलेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed