{"_id":"6a6b189d460e44a2e90f1562","slug":"chhattisgarh-bjp-state-president-kiran-dev-referred-to-delhi-by-air-ambulance-will-be-treated-at-medanta-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष किरण देव एयर एम्बुलेंस से दिल्ली रेफर, कमर की हड्डी में चोट, मेदांता में होगा इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष किरण देव एयर एम्बुलेंस से दिल्ली रेफर, कमर की हड्डी में चोट, मेदांता में होगा इलाज
Thu, 30 Jul 2026 02:56 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Thu, 30 Jul 2026 02:56 PM IST
सार
सड़क हादसे में घायल छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और जगदलपुर विधायक किरण देव को स्पाइन फ्रैक्चर की पुष्टि के बाद एयर एम्बुलेंस से दिल्ली के मेदांता अस्पताल रेफर किया गया। उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई गई है।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव को एयर एम्बुलेंस से दिल्ली रेफर किया गया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सड़क हादसे में घायल छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव को गुरुवार सुबह बेहतर इलाज के लिए एयर एम्बुलेंस से दिल्ली भेजा गया। चिकित्सकों के अनुसार, उनकी हालत फिलहाल स्थिर है, लेकिन रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर की पुष्टि होने के बाद विशेषज्ञ उपचार के लिए उन्हें दिल्ली-एनसीआर स्थित मेदांता अस्पताल रेफर किया गया है।
मेडिकल कॉलेज के सीएमएस सचिन माहौर ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब 7:15 बजे किरण देव को एम्बुलेंस के जरिए दतिया ले जाया गया। वहां से एयर एम्बुलेंस के माध्यम से उन्हें दिल्ली रवाना किया गया। अस्पताल पहुंचने के बाद स्पाइन और ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञों की टीम उनकी जांच करेगी और उपचार की आगे की रणनीति तय करेगी।
चिकित्सकों के मुताबिक प्रारंभिक जांच और एमआरआई रिपोर्ट में स्पाइन में फ्रैक्चर पाया गया है। इसी वजह से उन्हें उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा वाले अस्पताल भेजने का फैसला लिया गया। दिल्ली पहुंचने के बाद उनकी दोबारा विस्तृत जांच होगी। इसके आधार पर विशेषज्ञ तय करेंगे कि इलाज दवाओं और आराम से संभव होगा या सर्जरी की आवश्यकता पड़ेगी।
विज्ञापन
यह हादसा बुधवार शाम झांसी-ललितपुर हाईवे पर तालबेहट के टेकरी गांव के पास हुआ था। पुलिस के अनुसार किरण देव परिवार के साथ बागेश्वर धाम में दर्शन करने के बाद रायपुर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार के अचानक कट मारने से चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और इनोवा सड़क किनारे खड़े ट्रक से पीछे जा टकराई।
हादसा इतना भीषण था कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू कर वाहन में फंसे सभी लोगों को बाहर निकाला। प्राथमिक उपचार के बाद किरण देव और चालक गौतम कुमार को झांसी मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां उनकी जांच की गई।
पुलिस के मुताबिक दुर्घटना के दौरान कार के सभी एयरबैग समय पर खुल गए, जिससे वाहन में सवार लोगों की जान बच गई और गंभीर चोटों का खतरा काफी हद तक कम हो गया। पीछे की सीट पर बैठीं रीना सिंह देव और आयुषी को भी गंभीर चोट नहीं आई। फिलहाल किरण देव विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में हैं और उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।