{"_id":"6a6b010431844a748601fb6c","slug":"indravati-river-nearing-danger-mark-water-level-reaches-13500-meters-flood-risk-rises-in-low-lying-areas-bijapur-news-c-1-1-noi1491-4557218-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijapur News: इंद्रावती नदी खतरे की ओर, जलस्तर 13.500 मीटर पहुंचा; निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijapur News: इंद्रावती नदी खतरे की ओर, जलस्तर 13.500 मीटर पहुंचा; निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ा
Thu, 30 Jul 2026 01:57 PM IST
बीजापुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
Published by: बीजापुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 01:57 PM IST
सार
बीजापुर जिले में लगातार हो रही बारिश का असर अब इंद्रावती नदी पर भी दिखाई देने लगा है। गुरुवार को नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने के बाद प्रशासन की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन
बीजापुर न्यूज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में लगातार हो रही बारिश का असर अब इंद्रावती नदी पर भी दिखाई देने लगा है। इंद्रावती का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने के बाद प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। दोपहर 1 बजे इंद्रावती नदी का जलस्तर 13.500 मीटर दर्ज किया गया, जो चेतावनी स्तर को पार कर चुका है। शाम की स्थिति में 15.600 मीटर हुआ जलस्तर, डेंजर लेवल 14, 500 है। राष्ट्रीय राजमार्ग 63 छत्तीसगढ़ से महाराष्ट्र का रास्ता बंद हुआ। इसके चलते नदी किनारे बसे गांवों और निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है।
जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह 11 बजे नदी का जलस्तर 12.350 मीटर दर्ज किया गया था। महज दो घंटे के भीतर जलस्तर में करीब 1.15 मीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। मौसम विभाग के अनुसार, जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण नदी में पानी का बहाव लगातार बढ़ रहा है। यदि बारिश का सिलसिला जारी रहा तो शाम तक कई निचले क्षेत्रों में बाढ़ का पानी पहुंचने की आशंका जताई जा रही है।
प्रशासन ने स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखने के लिए राजस्व, पुलिस और आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रखा है। संवेदनशील इलाकों की निगरानी की जा रही है और जरूरत पड़ने पर तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने की तैयारी की गई है।
विज्ञापन
जिला प्रशासन ने इंद्रावती नदी के किनारे रहने वाले लोगों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। लोगों से कहा गया है कि नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए अनावश्यक रूप से नदी के आसपास न जाएं और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें। जिन क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा अधिक है, वहां के लोगों को आवश्यकता पड़ने पर सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए तैयार रहने को कहा गया है।