फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Datia UpChunav 2026: शाम पांच बजे तक 68.78 फीसदी मतदान, क्या टूटेगा पिछली बार की बंपर वोटिंग का रिकॉर्ड

Thu, 30 Jul 2026 06:26 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 30 Jul 2026 06:26 PM IST
सार

दतिया विधानसभा उपचुनाव में शाम 5 बजे तक 68.78% मतदान हुआ। मतदान शांतिपूर्ण रहा, हालांकि तीन केंद्रों पर ईवीएम की तकनीकी खराबी तुरंत दूर कर दी गई। लखनपुर गांव में सड़क की मांग पर बहिष्कार प्रशासन की समझाइश के बाद समाप्त हुआ। भाजपा और कांग्रेस दोनों ने जीत का दावा किया।

विज्ञापन
Datia Bypoll 2026: Voter Turnout Reaches 68.78%, Set to Break 2023 Record MP News in Hindi
दतिया में पांच बजे तक 68.78 फीसदी मतदान - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार सुबह सात बजे से दतिया विधानसभा उपचुनाव 2026 के लिए मतदान शुरू हुआ। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर कतारें देखी गईं। शांतिपूर्ण माहौल में शाम पांच बजे तक 68.78 प्रतिशत मतदान हो चुका था। इससे अंदाज लगाया जा रहा है कि इस बार 2023 के विधानसभा चुनाव में यहां हुए 80.24 फीसदी से भी ज्यादा मतदान हो सकता है। 


दतिया जिले के 291 मतदान केंद्रों पर कुल 2 लाख 20 हजार 400 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं। मतदान को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं और पूरे जिले में शांतिपूर्ण मतदान जारी है। मतदान शुरू होने से पहले तीन मतदान केंद्रों पर ईवीएम से जुड़े उपकरणों में तकनीकी खराबी सामने आई। मतदान केंद्र क्रमांक 186 पर वीवीपैट, केंद्र क्रमांक 108 पर बैलेटिंग यूनिट और केंद्र क्रमांक 290 पर कंट्रोल यूनिट में दिक्कत आई। हालांकि, मॉक पोल के दौरान सभी राजनीतिक दलों के एजेंटों और कैमरों की मौजूदगी में इन मशीनों को बदल दिया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी स्वप्निल वानखेड़े ने बताया कि सभी उपकरण समय पर बदल दिए गए, जिससे निर्धारित समय पर मतदान शुरू हो सका और प्रक्रिया पर कोई असर नहीं पड़ा।

ये भी पढ़ें- दतिया में पांच बजे तक हुआ 68.78% मतदान, विरोध के बाद लखनपुर में मतदान किया गया शुरू

 
Datia Bypoll 2026: Voter Turnout Reaches 68.78%, Set to Break 2023 Record MP News in Hindi
दतिया में मतदान का उत्साह - फोटो : अमर उजाला
ऐसे बढ़ा मतदान
समय मतदान (%)
सुबह 9 बजे 12.94%
सुबह 11 बजे 32.53%
दोपहर 1 बजे 50.26%
दोपहर 3 बजे 61.48%
शाम 5 बजे 68.78%

बसई के लखनपुर गांव में बहिष्कार
इस बीच बसई क्षेत्र के लखनपुर गांव में सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया। ग्रामीणों ने सड़क नहीं तो वोट नहीं के नारे लगाए और मतदान केंद्र तक नहीं पहुंचे। सूचना मिलने पर एसडीएम अशोक अवस्थी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से चर्चा कर उन्हें मतदान के लिए राजी किया। प्रशासन की समझाइश के बाद करीब 50 ग्रामीणों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

तिवारी ने किए माई के दर्शन 
भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने मतदान से पहले मां पीतांबरा के दर्शन कर दतिया के विकास, युवाओं को रोजगार और भयमुक्त वातावरण की प्रार्थना की। इसके बाद उन्होंने मतदान केंद्र क्रमांक 158 पहुंचकर पोलिंग एजेंटों से मुलाकात की और भाजपा के पक्ष में भारी समर्थन मिलने का दावा किया। 

ये भी पढ़ें- दतिया उपचुनाव: मतदान के बीच वायरल हुआ भाजपा जिला अध्यक्ष के निष्कासन का फर्जी लेटर, पार्टी ने बताया साजिश

 
Datia Bypoll 2026: Voter Turnout Reaches 68.78%, Set to Break 2023 Record MP News in Hindi
दतिया में मतदान का उत्साह - फोटो : अमर उजाला
भाजपा के पक्ष में माहौल : नरोत्तम
पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने मतदान केंद्र क्रमांक-121 स्थित पुराने केंद्रीय विद्यालय में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के बाद मीडिया से बातचीत में डॉ. मिश्रा ने दतिया में भाजपा के पक्ष में माहौल होने का दावा किया। उन्होंने कहा कि दतिया की जनता विकास के मुद्दे पर मतदान कर रही है और मतदाता भाजपा के पक्ष में अपना समर्थन दे रहे हैं। उनके अनुसार उपचुनाव में भाजपा को स्पष्ट बढ़त मिलेगी और पार्टी बड़ी जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि जनता विकास, सुशासन और स्थिर नेतृत्व पर भरोसा जता रही है।

बता दें, दतिया उपचुनाव कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को बैंक एफडी घोटाले में कोर्ट द्वारा सजा दिए जाने के बाद चुनाव आयोग्य द्वारा अयोग्य घोषित करने के कारण हो रहे हैं। यहां से कांग्रेस ने घनश्याम सिंह को मैदान में उतारा है तो भाजपा ने नरोत्तम मिश्रा की जगह आशुतोष तिवारी को टिकट दिया है। आज होने वाली मतगणना के बाद दोनों की किस्मत का फैसला ईवीएम में बंद हो जाएगा। 3 अगस्त को मतगणना होगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed