फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   who-is-ips-monica-shukla-bhopal-additional-police-commissioner-lady-singham-farmers-protest-school-bus-video-v

MP: जानिए कौन हैं 'लेडी सिंघम' IPS मोनिका शुक्ला? किसान आंदोलन में बस के सामने चट्टान बनकर हो गईं थी खड़ी

Thu, 30 Jul 2026 02:35 PM IST
तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी Updated Thu, 30 Jul 2026 02:35 PM IST
सार

भोपाल में किसानों के आंदोलन के बीच अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मोनिका शुक्ला एक बार फिर चर्चा में हैं। सख्त कार्यशैली के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी मोनिका शुक्ला ने कानून-व्यवस्था संभालते हुए पुलिस बल का नेतृत्व किया। मोनिका क्यों चर्चा में आईं हैं? चलिए उनके बारें में आपको विस्तार से बता रहे हैं।

विज्ञापन
who-is-ips-monica-shukla-bhopal-additional-police-commissioner-lady-singham-farmers-protest-school-bus-video-v
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मोनिका शुक्ला स्कूल बस को रोकती हुईं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल में किसान आंदोलन के दौरान अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मोनिका शुक्ला ने साहस और तत्परता का परिचय दिया। आंदोलन के दौरान कुछ प्रदर्शनकारी एक खड़ी स्कूल बस को धक्का दे रहे थे। तभी वहां मौजूद मोनिका शुक्ला की नजर बस पर पड़ी। उन्होंने बिना देर किए बस के सामने खड़े होकर उसे आगे बढ़ने से रोकने का प्रयास किया।

विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने अपने दोनों हाथों से बस को रोकने की कोशिश की। कुछ पुलिसकर्मी और वहां मौजूद अन्य लोगों ने भी उनकी मदद की। इस पूरी घटना के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। कई लोग उनकी तत्परता और साहस की सराहना कर रहे हैं। क्योंकि समय रहते हुए यदि बस को नहीं रोका गया होता तो कोई भी बड़ा हादसा हो सकता था।

विज्ञापन

आइए, जानते हैं मोनिका शुक्ला के बारे में विस्तार से।

'लेडी सिंघम' के नाम से भी जाना जाता
नरसिंहपुर जिले की रहने वालीं मोनिका शुक्ला राज्य पुलिस सेवा से भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) में पदोन्नत अधिकारी हैं। उनके पति शशिकांत शुक्ला भी राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी हैं और वर्तमान में एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) में निदेशक के पद पर कार्यरत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

भोपाल में किसानों के प्रदर्शन के दौरान अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मोनिका शुक्ला कानून-व्यवस्था की कमान संभालते हुए मजबूती से डटी नजर आईं। उन्हें उनकी सख्त कार्यशैली के कारण 'लेडी सिंघम' के नाम से भी जाना जाता है।

वर्ष 2006-07 में उन्होंने भोपाल में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (क्राइम ब्रांच) के रूप में जिम्मेदारी संभाली थी। इसके बाद उन्हें यातायात व्यवस्था की जिम्मेदारी भी सौंपी गई। आईपीएस में पदोन्नति के बाद उन्होंने रायसेन, शाजापुर और विदिशा जिले में पुलिस अधीक्षक (एसपी) के रूप में सेवाएं दीं।

डीआईजी बनने के बाद मोनिका शुक्ला भोपाल रेंज (ग्रामीण) की डीआईजी रहीं। इस दौरान उन्होंने भोपाल ग्रामीण, सीहोर, राजगढ़ और विदिशा जिलों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वर्ष 2023 में उन्हें रतलाम रेंज का डीआईजी नियुक्त किया गया। वर्ष 2025 से वह भोपाल में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त के पद पर कार्यरत हैं।

भोपाल में लंबे समय तक रहीं पदस्थ

मोनिका शुक्ला तीसरी बार भोपाल में पदस्थ हैं। इससे पहले भी वह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक और डीआईजी रैंक पर भोपाल में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। वर्तमान में उनका मूल पद डीआईजी का है, लेकिन पुलिस आयुक्त प्रणाली के तहत वह अतिरिक्त पुलिस आयुक्त के रूप में जिम्मेदारी निभा रही हैं।



ये भी पढ़ें- इंदौर में दर्दनाक अंत: मां-बेटे ने कथित तौर पर जहर खाकर दी जान, आर्थिक तंगी और मानसिक बीमारी की आशंका

भोपाल में दो समुदायों के बीच कई बार तनाव और विवाद की स्थिति बनने पर उन्होंने पुलिस बल का नेतृत्व करते हुए हालात को नियंत्रित करने में अहम भूमिका निभाई है। उनके पति शशिकांत शुक्ला, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल में एसपी, सीएम सिक्योरिटी रह चुके हैं। इसके अलावा वे कटनी, जबलपुर सहित कई जिलों में पुलिस अधीक्षक के पद पर भी सेवाएं दे चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed