फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Hanuman's Sign on Shravan 1: Monkey Seen Atop Ujjain's Mahakal Temple, Thousands Chant Mahakal Mantra

Ujjain News: श्रावण के पहले दिन महाकाल के शिखर पर हनुमान जी के दर्शन, लगे जय श्री राम-जय महाकाल के जयकारे

Thu, 30 Jul 2026 07:12 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Thu, 30 Jul 2026 07:12 PM IST
सार

श्रावण के पहले दिन महाकाल मंदिर के शिखर पर 10–15 मिनट तक वानर के बैठने का दृश्य श्रद्धालुओं ने शुभ संकेत माना और जयकारों से मंदिर गूंज उठा। हजारों भक्त दर्शन के लिए पहुंचे। वहीं जनकल्याण, विश्वशांति और सुख-समृद्धि की कामना से पूरे श्रावण मास प्रतिदिन रुद्राभिषेक अनुष्ठान शुरू हुआ। 

विज्ञापन
Hanuman's Sign on Shravan 1: Monkey Seen Atop Ujjain's Mahakal Temple, Thousands Chant Mahakal Mantra
श्रावण के पहले दिन महाकाल के शिखर पर हनुमान जी के दर्शन

विस्तार

श्रावण माह की शुरुआत बाबा महाकाल के दरबार में एक चमत्कारिक नजारे के साथ हुई। श्रावण के पहले दिन महाकाल मंदिर के शिखर पर करीब 10 से 15 मिनट तक एक वानर बैठा दिखाई दिया। इस अद्भुत दृश्य को देखकर मंदिर में मौजूद हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ जय श्री महाकाल और जय श्री राम के जयकारों से गूंज उठी।

विज्ञापन


वानर को सनातन धर्म में हनुमान जी का प्रतीक माना जाता है। हनुमान जी को स्वयं भगवान रुद्र का अवतार कहा जाता है। ऐसे में श्रावण माह के पहले दिन बाबा महाकाल के मंदिर के शिखर पर वानर का दिखाई देना भक्त शुभ संकेत मान रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वानर करीब 10-15 मिनट तक शिखर पर बैठा रहा और फिर चला गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने अपने मोबाइल से इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- श्रावण में महाकाल के दर्शन करने जा रहे हैं तो इसे पढ़ लें, पट खुलने से आरती तक का समय बदला
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रावण में उमड़ा आस्था का सैलाब
श्रावण माह के पहले दिन ही हजारों की संख्या में श्रद्धालु बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे। मंदिर परिसर में सुबह से ही लंबी कतारें लगी रहीं। भक्तों का कहना है कि श्रावण में महाकाल के दर्शन और ऊपर से वानर का दर्शन मिलना दोहरा सौभाग्य है। महाकाल मंदिर के पुजारियों ने भी इसे शुभ माना और कहा कि श्रावण में ऐसे संकेत बाबा की विशेष कृपा का प्रतीक होते हैं।

जनकल्याण एवं विश्वशांति की कामना हेतु रुद्राभिषेक अनुष्ठान
श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रावण मास के महापर्व के अवसर पर श्री महाकालेश्वर मंदिर पुरोहित समिति द्वारा जनकल्याण, राष्ट्रकल्याण, समस्त विश्व सुवृष्टि सुख-समृद्धि एवं विश्वशांति की मंगलकामना के साथ परंपरागत रूप से प्राचीन सभामंडप में संपूर्ण श्रावण मास तक प्रतिदिन रुद्राभिषेक अनुष्ठान किया जाएगा। अनुष्ठान के प्रथम दिवस श्री महाकालेश्वर मंदिर के प्रशासक एवं अपर कलेक्टर प्रथम कौशिक ने उपस्थित होकर भगवान श्री महाकालेश्वर का विधि-विधान से पूजन-अर्चन एवं रुद्राभिषेक किया। उन्होंने जनकल्याण एवं विश्वकल्याण की कामना करते हुए अनुष्ठान में सहभागिता निभाई। श्री महाकालेश्वर मंदिर पुरोहित समिति द्वारा प्रतिवर्ष श्रावण मास में इस पारंपरिक धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया जाता है। संपूर्ण श्रावण मास तक प्रतिदिन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रुद्राभिषेक एवं विशेष पूजन संपन्न होगा, जिससे श्रद्धालु भी धर्मलाभ प्राप्त करेंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed