सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh budget announces opening of showrooms in 23 industrial parks and 5 airports

CG Budget 2026: औद्योगिक विकास को नई उड़ान, 23 औद्योगिक पार्क और पांच एयरपोर्ट पर शोरूम खोलने की घोषणा

अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 24 Feb 2026 03:22 PM IST
विज्ञापन
सार

बजट में प्रदेश में 23 नए औद्योगिक पार्क स्थापित करने की घोषणा की गई है, जिसके लिए 250 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। साथ ही निवेश और रोजगार सृजन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से औद्योगिक विकास मद में 100 करोड़ रुपये रखे गए हैं।

Chhattisgarh budget announces opening of showrooms in 23 industrial parks and 5 airports
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया बजट पेश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

वित्त वर्ष 2026-27 के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने लगभग 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपये का अनुमानित बजट पेश करते हुए औद्योगिक विकास और क्षेत्रीय संतुलन पर विशेष जोर दिया है। बजट में प्रदेश में 23 नए औद्योगिक पार्क स्थापित करने की घोषणा की गई है, जिसके लिए 250 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। साथ ही निवेश और रोजगार सृजन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से औद्योगिक विकास मद में 100 करोड़ रुपये रखे गए हैं। पांच प्रमुख शहरों के एयरपोर्ट पर शोरूम खोलने की भी घोषणा की गई है।
Trending Videos


बजट में क्षेत्रीय विकास को प्राथमिकता देते हुए बस्तर और सरगुजा पर विशेष फोकस किया गया है। बस्तर एवं सरगुजा विकास प्राधिकरण के लिए 75-75 करोड़ रुपये, बस्तर नेट परियोजना के लिए 5 करोड़ रुपये तथा अतिरिक्त पोषण सहायता के लिए 15 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा 1,500 बस्तर फाइटर्स के पद सृजित किए जाएंगे और बस्तर-सरगुजा ओलंपिक्स के लिए 22 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अबूझमाड़ और जगरगुंडा में एजुकेशन सिटी निर्माण हेतु 100 करोड़ रुपये तथा मैनपाट के पर्यटन विकास के लिए 5 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। नगर निगमों में अवसंरचना विकास के लिए 750 करोड़ रुपये और मुख्यमंत्री बस सेवा योजना के लिए 10 करोड़ रुपये रखे गए हैं। वहीं मिशन वात्सल्य योजना के लिए 80 करोड़ रुपये का प्रावधान भी बजट में शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed