सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh News: sai government has given special relief for Ramadan regarding  Muslim employees

Chhattisgarh News: मुस्लिम कर्मचारियों पर मेहरबान साय सरकार; रमजान को लेकर दी ये विशेष राहत

अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Thu, 19 Feb 2026 10:07 PM IST
विज्ञापन
सार

Ramadan: देश-प्रदेश में 19 फरवरी से पवित्र माह रमजान की शुरुआत हो चुकी है।

Chhattisgarh News: sai government has given special relief for Ramadan regarding  Muslim employees
ग्रॉफिक्स: अमर उजाला डिजिटल - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार

Ramadan: देश-प्रदेश में 19 फरवरी से पवित्र माह रमजान की शुरुआत हो चुकी है। पवित्र रमजान महीने को लेकर साय सरकार ने राज्य के सभी शासकीय मुस्लिम अधिकारी और कर्मचारियों को विशेष राहत दी है। मुस्लिम समाज के ऐसे अधिकारी-कर्मचारी रमजान महीने में एक घंटा पहले ही कार्यालय से घर जा सकते हैं। डॉ. सलीम राज ने इस फैसले का स्वागत करते हुए इसे सराहनीय कदम बताया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में सभी जाति, धर्म, पंथ और समाज की आस्था का सम्मान किया जा रहा है। यह निर्णय सामाजिक सद्भाव और धार्मिक संवेदनशीलता का परिचायक है।

Trending Videos



उन्होंने कहा कि यह कदम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ की सोच का ही प्रतिबिंब है। उन्होंने प्रदेश सरकार के इस फैसले के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे रोजा रख रहे कर्मचारियों को इबादत और पारिवारिक समय के लिए सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रमजान का महत्व
बता दें कि मुस्लिम समाज के लिए यह महीना इबादत, रोजा और आत्म अनुशासन का विशेष समय माना जाता है। रमजान को रहमत, बरकत और मगफिरत का महीना कहा जाता है। इस दौरान मुसलमान रोजा रखकर अल्लाह की इबादत करते हैं  फिर रात में विशेष नमाज यानी तरावीह अदा की जाती है, जिसमें पवित्र कुरान का पाठ किया जाता है। अपने गुनाहों की माफी भी मांगी जाती है। रोजा व्यक्ति को धैर्य, अनुशासन और आत्मनियंत्रण सिखाता है। दिनभर भूखा-प्यासा रहने से इंसान को जरूरतमंदों की परेशानियों का एहसास होता है, जिससे उसके भीतर संवेदनशीलता बढ़ती है।

इस महीने में जकात और सदका देना भी बेहद अहम माना जाता है। अपनी आमदनी का एक हिस्सा गरीबों और जरूरतमंदों को देना समाज में बराबरी और भाईचारे की भावना को बढ़ाता है। रमजान की आखिरी दस रातें खास मानी जाती हैं, जिनमें शब-ए-कद्र की रात को हजार महीनों से बेहतर बताया गया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed