फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   chhattisgarh Violence: CG Congress leaders Balodabazar visit today for violance

CG Violence: साय सरकार को घेरने की तैयारी, भूपेश-चरणदास समेत कांग्रेस के दिगग्ज नेता आज बलौदाबाजार दौरे पर

Fri, 14 Jun 2024 01:56 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Fri, 14 Jun 2024 01:56 PM IST
सार

Balodabazar violence: बलौदाबाजार हिंसा को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासत गरमाई हुई है। पक्ष और विपक्ष एक दूसरे पर हमलावर है।

विज्ञापन
chhattisgarh Violence: CG Congress leaders Balodabazar visit today for violance
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

Balodabazar violence: बलौदाबाजार हिंसा को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासत गरमाई हुई है। पक्ष और विपक्ष एक दूसरे पर हमलावर है। जमकर जुबानी जंग चल रही है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, विधायक, पदाधिकारी और कार्यकर्ता आज 14 जून को बलौदाबाजार दौरे पर रहेंगे। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज बलौदाबाजार दौरे पर रहेंगे। कांग्रेस के नेतागण बलौदाबाजार में घटनास्थल का निरीक्षण करेंगे।

विज्ञापन


आगजनी से जले कलेक्टर और एसपी दफ्तर का निरीक्षण करेंगे। वहां के नागरिकों के प्रतिनिधिमंडलों के साथ चर्चा करेंगे। मामले की छानबीन और जांच-पड़ताल करेंगे। इसके बाद राज्य की साय सरकार को घेरने की रणनीति बनाई जायेगी।
विज्ञापन


मामले में पीसीसी चीफ दीपक बैज ने बीते दिनों कहा था कि बलौदाबजार हिंसा शांत छत्तीसगढ़ के माथे पर काला टीका है। बलौदाबाजार की घटना को लेकर सरकार सजग होती , तो यह सब नहीं होता। इसके पहले राज्य सरकार के तीन मंत्री दयाल दास बघेल, टंकराम वर्मा और श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हिंसा के पीछे कांग्रेस की साजिश का आरोप लगाया था। कांग्रेस के वर्तमान और पूर्व विधायकों पर भी आग में घी डालने का आरोप लगाया था। इसके बाद से मामले ने राजनीतिक रंग ले लिया है। सतनामी समाज के गुरु और पूर्व मंत्री रुद कुमार गुरु गिरफ्तारी देने एसपी ऑफिस पहुंग गये थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिटायर जज करेंगे मामले की जांच
इस मामले में राज्य सरकार ने जांच टीम गठित कर दी है, जो मामले की जांच कर रही है। छत्तीसगढ उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश को जांच अधिकारी बनाया गया है। राज्य शासन ने छह बिन्दुओं पर जांच के लिए एकल सदस्यीय न्यायिक जांच का आदेश जारी किया है। जांच समिति तीन महीने के भीतर राज्य शासन को रिपोर्ट सौंपेगी। छत्तीसगढ उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश सीबी बाजपेयी की एकल सदस्यीय टीम इस घटना की जांच कर तीन महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट राज्य शासन को सौंपेंगे। 

इधर, बीजेपी की पांच सदस्यीय जांच टीम गठित
दूसरी ओर बलौदाबाजार घटना को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरणसिंह देव ने पांच सदस्यीय जांच कमेटी बनाई है। यह कमेटी बलौदाबाजार हिंसा संबंधित स्थान का दौरा करेगी। हिंसा से संबंधित तथ्यों की जांच-पड़ताल कर सात दिन के भीतर अपनी रिपोर्ट पार्टी को सौंपेगी। कमेटी में प्रदेश के खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल संयोजक बनाए गए हैं। वहीं खेलकूद मंत्री टंकराम वर्मा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा, बीजेपी अजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नवीन मार्कंडेय और पूर्व विधायक रंजन साहू सदस्य बनाए गए हैं। 


जानें क्या था मामला
बता दें कि पिछले महीने अराजक तत्वों ने अमर गुफा में जैतखाम को क्षति पहुंचायी थी। इस पर पुलिस की जांच से असंतुष्ट होकर समाज के लोगों ने जांच की मांग की थी। शर्मा ने सीएम के निर्देश पर न्यायिक जांच की घोषणा की है। इस पर समाज के लोगों ने संतुष्टि जाहिर करने के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित करने के लिए कार्यक्रम रखा था। इसी दौरान असामाजिक तत्वों ने भीड़ में घुसकर घटना को अंजाम दिया है, जिसकी जांच की जा रही है। जैतखाम में तोड़फोड़ के विरोध में सतनामी समाज के लोग कलेक्ट्रेट के पास बवाल मचाया। उपद्रवियों ने तांडव मचाते हुए कलेक्टर और एसपी कार्यालय को आग के हवाले कर दिया। कई वाहनो को फूंक दिया। घटना के दौरान 20-30 पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। पुलिस ने बड़ी संख्या में उपद्रवियों की लिस्ट जारी की है। आरोपियों से नुकसान की भरपाई कराने की तैयारी है। मामले में बलौदाबाजार के कलेक्टर और एसपी को वहां से हटाने के बाद उन्हें सस्पेंड भी कर दिया गया है। नये कलेक्टर और एसपी की नियुक्ति कर दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed