सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh witnesses intense heatwave: No significant change in temperature for next three days

छत्तीसगढ़ में तेज हुई गर्मी की दस्तक: अगले तीन दिनों तक तापमान में खास बदलाव नहीं, पारा 39 डिग्री तक पहुंचा

अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 11 Mar 2026 10:19 AM IST
विज्ञापन
सार

छत्तीसगढ़ में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी का असर तेजी से महसूस होने लगा है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया जा रहा है।

Chhattisgarh witnesses intense heatwave: No significant change in temperature for next three days
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

छत्तीसगढ़ में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी का असर तेजी से महसूस होने लगा है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया जा रहा है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि फिलहाल अगले तीन दिनों तक तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है और प्रदेश में गर्मी का प्रभाव इसी तरह बना रह सकता है।
Trending Videos


मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण झारखंड और उससे लगे उत्तरी छत्तीसगढ़ के ऊपर समुद्र तल से करीब 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। इसके साथ ही इस क्षेत्र से लेकर ओडिशा, छत्तीसगढ़, विदर्भ और मराठवाड़ा तक करीब 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर द्रोणिका (ट्रफ लाइन) बनी हुई है। हालांकि इन मौसमी प्रणालियों का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में फिलहाल बारिश पर कोई खास प्रभाव नहीं पड़ रहा है, जिसके कारण मौसम शुष्क बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिन में तेज धूप, रात में हल्की ठंडक
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक प्रदेश में दिन के समय तेज धूप और गर्म हवाओं का असर धीरे-धीरे बढ़ रहा है, जबकि रात के समय कुछ इलाकों में अभी भी हल्की ठंडक महसूस की जा रही है। आने वाले दिनों में तापमान में और वृद्धि होने की संभावना जताई जा रही है, खासकर मैदानी क्षेत्रों में दोपहर के समय गर्मी ज्यादा महसूस होगी।

राजधानी रायपुर का मौसम
राजधानी रायपुर में बुधवार, 11 मार्च को हल्की धुंध छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार यहां अधिकतम तापमान करीब 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। दिन में तेज धूप रहने के कारण दोपहर के समय गर्मी ज्यादा महसूस हो सकती है। मंगलवार को प्रदेश के कई जिलों में तापमान तेजी से बढ़ा। दुर्ग और राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो इस मौसम के लिए सामान्य से अधिक माना जा रहा है। वहीं उत्तरी छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed